ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बिलासपुर में स्वाइन फ्लू के 20 संदिग्ध मिले

बिलासपुर में पिछले सप्ताह स्वाइन फ्लू के 2 मरीजों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। यही वजह है कि स्वाइन फ्लू के मरीजों की पहचान करने के लिए टीम स्लम एरिया में जाकर घर-घर सर्वे कर रही है। दो दिन में टीम ने एक हजार मकानों में सर्वे किया। इस दौरान स्वाइन फ्लू के 20 संदेही मिले हैं, जिनका सैंपल लेकर जांच के लिए CIMS के वायरोलॉजी लैब भेजा गया है। वहीं, 3 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं।

रायपुर के साथ ही बिलासपुर में भी स्वाइन फ्लू के लगातार मरीज मिल रहे हैं। पिछले सप्ताह निजी अस्पताल में इलाज के दौरान स्वाइन फ्लू से पीड़ित महिला की मौत हो गई। इसके दो दिन बाद रायपुर के एम्स हॉस्पिटल में एक महिला की मौत हो गई थी। एक सप्ताह के भीतर स्वाइन फ्लू से दो लोगों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम को सर्वे के लिए स्लम एरिया में भेजा जा रहा है।

स्वाइन फ्लू के लक्षण कोरोना और वायरल बुखार से मिलते-जुलते हैं। इस वजह से लोग इसकी जांच कराने में भी कोताही बरत रहे हैं। तक स्वास्थ्य विभाग के अफसर भी नजरअंदाज कर रहे थे। मुख्यालय से सख्त निर्देश मिलने के बाद विभाग ने कोरोना के मरीज के साथ ही स्वाइन फ्लू के मरीज खोजने के लिए शहर के 27 स्लम एरिया को चिन्हित किया है

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.