ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

गांव बाहियां में बिना परमिशन के लगाया कैंप; स्वास्थ्य विभाग ने बुलाई पुलिस, 2 गिरफ्तार

सिरसा: हरियाणा के सिरसा के रानियां के गांव बाहिया में स्थित गोशाला में स्वास्थ्य विभाग से परमिशन लिए बिना ब्लड डोनेशन कैंप लगाया जा रहा था। इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को मिली, तो विभाग की टीम ने रानियां पुलिस के साथ मिलकर वहां रेड की और फरार आरोपियों में से 2 को धर दबोचा।नहीं मिले कोई कागजातजानकारी के अनुसार गांव बाहिया में गोशाला बनी हुई है। वहां ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया था। स्वास्थ्य विभाग से इस संबंध में परमिशन नहीं ली गई थी। विभाग की टीम को कैंप के बारे में जानकारी मिल गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम रानियां पुलिस के साथ पहुंच गई। टीम ने परमिशन के संबंध में कागजात मांगे परंतु आयोजकों ने नहीं दिखाए। कैंप आयोजकों ने भागने की कोशिश भी की, लेकिन टीम ने 2 लोगों को पकड़ लिया।4 कर चुके थे रक्तदानआरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी करने व मेडिकल एक्ट की धाराओं के तहत रानियां थाना में मामला दर्ज किया है। टीम ने एक ब्लड डोनेशन का सर्टिफिकेट बरामद किया, साथ ही 4 रक्तदाताओं के रजिस्ट्रेशन फार्म बरामद किए। पीएचसी बणी के इंचार्ज मेडिकल आफिसर डा. अभिनव जोशी ने बताया कि गांव बाहिया की गोशाला में बिना प्रशासनिक अनुमति के ब्लड कैंप लगाया जा रहा था।पुलिस बुलाईसूचना पाकर वे मौके पर पहुंचे और जांच करने पर पता चला कि कैंप बिना प्रशासनिक अनुमति के लगाया गया है। जिसके बाद टीम ने करीवाला चौकी पुलिस को सूचना दी। करीवाला चौकी पुलिस के उपनिरीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने फरार आरोपियों को गांव के निकट ढाणी से काबू कर लिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.