ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भाजपा बूथ अध्यक्ष को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने का आरोप, एसपी ने की कार्रवाई

कुशीनगर: भाजपा कार्यकर्ता कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी से मिले।तुर्कीपट्टी थानाक्षेत्र में पुलिस द्वारा भाजपा बूथ अध्यक्ष को बुरी तरह पीटने के मामले मे एसपी ने दरोगा समेत चार सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है। मामले से उग्र भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक गंगा सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में थानाध्यक्ष तुर्कपट्टी और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा था।कार्रवाई न किये जाने पर तीन सितंबर से थाने के विरुद्ध प्रदर्शन की बात कही। पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच सीओ सदर को सौंपी थी। बुधवार को भाजपा कार्यकर्ता तुर्कीपट्टी पुलिस पर आरोप लगाकर कार्रवाई के लिए लामबंद हो गए थे। इसके बाद एसपी धवल जायसवावल नें चौकी इंचार्ज समेत चार सिपाहियों को लाइनहाजिर कर दिया है।पूर्व विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ एसपी को दिया था ज्ञापन।एसपी से मिले थे पूर्व विधायकभाजपा के पूर्व विधायक फाजिलनगर गंगा सिंह कुशवाहा ने कार्यकर्ता संघ के साथ पुलिस के हल्का इंचार्ज पर मंगलवार को सिपाहियों के साथ मिलकर बेवजह एक कार्यकर्ता को बुरी तरह पीट कर लहूलुहान करने का आरोप लगाया था। भाजपाइयों ने बताया कि मंगलवार देर शाम हल्का दरोगा आशुतोष जायसवाल, सिपाही सोनू, नन्दकिशोर और अवधेश ने बसडीला पांडेय गांव के निवासी भाजपा बूथ अध्यक्ष गिरीश पांडेय को किसी बात को लेकर दौड़ा-दौड़ा कर बुरी तरह पीटा।कुशीनगर में पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया।हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज करने की मांगइससे उनकी नाक, कान और मुंह से खून आने लगा और वह बेहोश हो गए। होश में आने के बाद उन्हें फिर से बगल के प्राथमिक विद्यालय में ले जाकर पीटा गया। ज्ञापन में आरोपी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध पीड़ित की चिकित्सीय जांच कराकर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज करने और तत्काल हल्का बदलने की बात कही गयी है। इस संबंध में पूर्व विधायक गंगा सिंह कुशवाहा ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक से मुलाक़ात कर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की थी।थाने के बाहर प्रदर्शन की दी थी चेतावनीकार्रवाई न होने की दशा में 3 सितंबर को तुर्कपट्टी थाना के बाद प्रदर्शन की चेतावनी दी थी। पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने बताया कि सीओ सदर द्वारा पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। दोष सिद्ध होने पर आरोपी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई होगी। भाजपा नेताओं के विरोध और कार्यवाही की मांग को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने आरोपी तीन सिपाहियों और दरोगा को लाइनहाजिर कर दिया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.