ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जनवरी से अगस्त तक लिए थे सैंपल, 4 की रिपोर्ट आनी बाकी, 3 से 5 लाख रुपए होगा जुमार्ना

करनाल: खाद्य सामग्री के सैपल लेते अधिकारियों की फाइल फोटो।अगर आप दूध, दही और खोया के शौकीन हैं तो अब आप सावधान हो जाएं क्योंकि अब आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखना होगा क्योंकि करनाल में दूध, दही पनीर समेत अन्य खाद्य पदार्थों के 204 में से 26 सैंपल फेल हो चुके हैं. इतना ही नहीं जिस तेल से आप अपनी दाल और सब्जी में तड़का लगाते हैं उसका सैंपल भी खाने योग्य नहीं पाया गया है। यह बात करनाल की कई डेयरी और तेल कंपनियों से लिए गए सैंपल की रिपोर्ट से पता चली है।जानकारी के अनुसार खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से वर्ष 2022 में जनवरी से लेकर अगस्त तक जिले भर से खाद्य सामग्री के 204 सैंपल लिए गए थे। जिनमें से दूध, दही, खोया, मक्खन देसी घी सहित अन्य खाद्य सामग्रियों के 26 सैंपल फेल आए है। जबकि 4 सैंपलों की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। ऐसे में अब जिन मिलावटखोरों के सैंपल फेल आए है। उन पर विभाग कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है।दूध, दही, खोया, मक्खन व आइसक्रीम के भी सैंपल हुए फेलरोजाना घरेलू उपयोग में आने इनमें दूध, दही, खोया, मक्खन, आइसक्रीम, सरसों का तेल, देसी घी सहित 24 सैंपल सब स्टैंडर्ड पाए गए हैं जो अपने मानकों पर खरे नहीं उतरे इससे अलग रसगुल्ले का भी सैंपल फेल आया है। जिसमें घटिया किस्म का रंग प्रयोग किया गया है। नूडल मसाला सहित दो सैंपल मिस ब्रांड पाए गए हैं। इसका खुलासा विभाग की ओर से जारी की गई जांच रिपोर्ट में हुआ।मिलावटी सामग्री सेहत के लिए काफी नुकसानदायकCMO डॉक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि खराब गुणवत्ता के दूध व उससे बने खाद्य पदार्थ के सेवन से पेट दर्द, आंतों में इंफेक्शन जैसी कई गंभीर शिकायतें हो सकती हैं। पैकिंग सामग्री खरीदने से पहले उसकी गुणवत्ता व पैकिंग की तिथि व एक्सपायरी डेट सहित जानकारी अवश्य लेनी चाहिए।सैंपल अनसेफ मिलने पर यह है सजा का प्रावधान​​​​​​​जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप ने बताया कि सैंपल अनसेफ मिलने पर सीजेएम कोर्ट में चालान पेश किया जाएगा। प्रमाणित होने पर आरोपी को 6 माह से आजीवन कारावास तक हो सकता है। सब-स्टेंडर्ड व मिस ब्रांड पाए जाने पर ADC कोर्ट में चालान पेश किए जाएंगे। इसमें 3 से 5 लाख रुपए तक जुर्माना हो सकता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.