ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बर्तन रखने को लेकर हुआ था विवाद, पति ने बीच बचाव कर दोनों को अलग किया

जालौन: जालौन के कालपी में बीच सड़क पर ननद और भाभी का हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। जहां बर्तन रखने को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच मारपीट हुई और यह मारपीट सड़क पर जा पहुंची। मारपीट को देख महिला के पति ने दोनों को अलग करने का प्रयास किया, लेकिन पति भी ननद भाभी के हाथ से पिट गया। जिसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।पूरा मामला कालपी कोतवाली क्षेत्र के टरननगंज इलाके का है। जहां के रहने वाले दिनेश कुमार उर्फ भगत की पत्नी दुर्गा और बहन रेखा के बीच घर में बर्तन रखने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि इनके बीच मारपीट हो गई। दोनों की यह मारपीट सड़क पर जा पहुंची। जहां इनके बीच जमकर हाथापाई हुई। ननद भाभी की लड़ाई देखते हुए वहां हुजूम उमड़ पड़ा। इस हाथापाई की जानकारी मिलते ही दुर्गा का पति को दिनेश दोनों को बीच बचाव करने के लिये मौके पर पहुंचा। लेकिन दोनों मानने के लिए तैयार नहीं हुआ।जालौन में मारपीट करती ननद-भाभी।सड़क पर ननद-भाभी का हाईवोल्टेज ड्रामाजिसके बाद दिनेश ने दोनों के बाल पकड़ते हुए अलग किया। काफी देर तक सड़क पर ननद-भाभी का हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। जिसका वहां मौजूद लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.