ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अक्षय कुमार की फिल्म कठपुतली को मिल रहे मिक्स रिएक्शन  

अक्षय कुमार की फिल्म कठपुतली ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो गई है। फिल्म में अक्षय ने पुलिस वाले का किरदार निभाया है जो कसौली में एक साइको सीरियल किलर को ढूंढकर शहर को उससे बचाना चाहता है।
अक्षय कुमार की फिल्म कठपुतली डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो गई है। इस फिल्म का ट्रेलर कुछ दिनों पहले रिलीज हुआ था जिसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। ट्रेलर देखने के बाद फैंस इस फिल्म को देखने के लिए एक्साइटेड थे। अब फिल्म देखने के बाद यूजर्स ट्विटर पर फिल्म को लेकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। अब तक जो रिस्पॉन्स आ रहा है उसमे फिल्म को मिक्स रिव्यू मिल रहे हैं। कुछ फिल्म की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ को यह खास नहीं लगी। तो अगर आप भी फिल्म देखने का प्लान बना रहे हैं तो पहले देख लें ट्विटर रिव्यू।
फिल्म के बारे में बता दें कि इसकी कहानी एक छोटे शहर के पुलिस वाले की है जो कसौली के एक सीरियल किलर को ढूंढ रहा है। ये सीरियल किलर लड़कियों को मारता है। फिल्म में अक्षय अर्जन सेठी नाम के पुलिस वाले का किरदार निभा रहे हैं। अर्जुन ने प्रण लिया है कि वह कसौली को इस सीरियल किलर से बचाएंगे। लेकिन ये केस उसके लिए मुश्किल बनता जा रहा है।
इस फिल्म के बारे में बात करते हुए अक्षय ने एक इंटरव्यू में कहा था, यह फिल्म प्रकृति की सुंदरता के बीच कसौली में बदसूरत हत्याओं की घटनाओं का खुलासा करती है। इसमे काफी ट्विस्ट और टर्न्स आपको देखने को मिलेंगे। मैं एक इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर अर्जन सेठी का किरदार निभा रहा हूं जो एक साइको किलर को पकड़ना चाहता है जिसके मोटिव के बारे में कुछ भी नहीं पता। आप फिल्म देखकर सरप्राइज होंगे और यही इस फिल्म को अलग बनाती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.