ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पूर्व मंत्री व राजद नेता ददन पहलवान को सजा

बिहार के पूर्व मंत्री व राजद नेता ददन पहलवान उर्फ ददन यादव को 17 साल पुराने मारपीट के मामले में दो साल की सजा सुनाई गई है।यह मामला 2005 में राजद के ही एक नेता से मारपीट का है। इसमें ददन पहलवान समेत दस आरोपियों को दो-दो साल की जेल की सजा सुनाई गई है। इन सभी पर पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।बिहार के बक्सर की एमपी एमएलए कोर्ट ने यह सजा सुनाई। आरोप था कि ददन पहलवान समेत दसों आरोपियों ने 25 अक्तूबर 2025 को राजद नेता रामजी यादव को इतना पीटा था कि वे अधमरे हो गए थे। मामले में रामजी यादव ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया था।एफआईआर में रामजी यादव ने आरोप लगाया था कि उस वक्त निर्दलीय प्रत्याशी रहे ददन पहलवान ने उनकी पिटाई कराई थी। यह पूरा मामला राजद प्रत्याशी सुनील कुमार उर्फ पप्पू यादव के प्रचार में मदद करने का था।रामजी यादव द्वारा दर्ज एफआईआर में कहा गया था कि 25 अक्तूबर 2005 को जब वे डुमरांव के कलावती कॉम्प्लेक्स स्थित कार्यालय में बैठे थे तब ददन पहलवान व उनके साथियों ने वहां आकर उनके साथ लाठी-डंडे से मारपीट की।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.