ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

घर की इस दिशा में लगाएं कामधेनु गाय की प्रतिमा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में सजावट के रूप में इस्तेमाल होने वाली चीजों का संबंध व्यक्ति के जीवन से जुड़ा होता है। घर या फिर कार्यक्षेत्र में लगाई जाने वाली ये तस्वीरें यदि वास्तु के हिसाब से शुभ हों तो आपके जीवन में सकारात्मकता लाती हैं। ऐसी ही एक चीज है कामधेनु गाय की मूर्ति। वास्तु के अनुसार, घर में कामधेनु गाय की मूर्ति लगाना शुभ माना गया है। ऐसी मान्यता है कि घर में सही दिशा में कामधेनु गाय की मूर्ति रखने से घर में सुख, समृद्धि और वैभव आता है। साथ ही परिवार के सदस्य हमेशा खुशहाल जीवन जीते हैं। जाने कामधेनु गाय की विशेषता के बारे में…

वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि आप कामधेनु गाय की मूर्ति घर पर लगाना चाहते हैं, तो ईशान कोण यानी पूर्वोत्तर दिशा में लगाएं। हिंदू धर्म में मान्यता है कि इस दिशा में देवी देवताओं का वास होता है। साथ ही इसे सबसे पवित्र स्थान माना जाता है। ऐसे में इस दिशा में कामधेनु गाय की मूर्ति लगाना आपके लिए शुभ होगा।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, कामधेनु गाय की मूर्ति को आप पूजा घर में स्थापित कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपने घर के मुख्य दरवाजे पर भी इस मूर्ति को स्थापित कर सकते हैं। घर में कामधेनु गाय की प्रतिमा किसी भी धातु में लगाई जा सकती है। यदि आप धातु की मूर्ति नहीं रख पा रहे हैं तो सामान्य कामधेनु की तस्वीर भी लगा सकते हैं।

मान्यता है कि कामधेनु गाय की कृपा जिस पर बनी रहती है, उस घर के सदस्य कभी भी आर्थिक संकट से नहीं जूझते हैं। वास्तु के अनुसार, कामधेनु गाय में मां दुर्गा, मां लक्ष्मी और देवी सरस्वती के गुण मौजूद होते हैं। ऐसे में कामधेनु गाय की तस्वीर लगाने से भी कई लाभ मिलते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.