ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

9 सितंबर को रायपुर आ रहे जेपी नड्डा

9 सितंबर को BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रायपुर पहुंच रहे हैं। जेपी नड्डा रायपुर में 3 दिनों तक रहेंगे। उनके स्वागत के लिए भाजपा ने जोरदार तैयारियां कर रखी है। सांसद विधायक जेपी नड्डा के स्वागत को लेकर अपनी अपनी टीमों की बैठक ले रहे हैं और सभी को अलग-अलग जिम्मेदारियां बांटी गई हैं। नड्‌डा इस दौरान प्रदेश के संगठन के नेताओं, विधायकों, सांसदों की बैठक भी लेंगे।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक जेपी नड्डा के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर 2 हजार से ज्यादा लोग जुट सकते हैं। 9 सितंबर को ही जेपी नड्डा प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम फिलहाल इनडोर स्टेडियम में तय है। पार्टी सूत्रों ने बताया एक दो दिनों सारे कार्यक्रमों को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। यह कार्यकर्ता सम्मेलन छत्तीसगढ़ में 2023 के चुनावों के लिहाज से सबसे अहम हो सकता है।

अगले दिन रायपुर में होने जा रही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बड़ी बैठक में भी जेपी नड्डा शामिल होंगे। एयरपोर्ट के ठीक सामने बने जैन मानस भवन में यह बैठक होने जा रही है। इस बैठक के लिए 3 दिनों के लिए खुद आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत रायपुर पहुंच रहे हैं। संघ की बैठक में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मोहन भागवत के संग रहेंगे ।

बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक की यह बैठक संघ के 37 अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ होने जा रही है। इसे समन्वय बैठक का नाम दिया गया है। संगठनों और संघ के बीच समन्वय इस बैठक का मुख्य एजेंडा है। देशभर में सियासी हालातों पर संघ अपनी राय रखेगा। माना जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में आगामी चुनावों को लेकर भी भाजपा किस दिशा में काम करेगी इसी बैठक में तय होगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.