ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

करते थे अवैध शराब और अफीम की स्मगलिंग, पुलिस को देखकर भागने लगे तो दबोचे गए

लुधियाना: CIA-2 इंचार्ज बेअंत जुनेजा जानकारी देते हुए।पंजाब के शहर लुधियाना में जिला पुलिस ने नशा तस्करों को दबोचने के लिए ट्रैप लगाए हैं। इस दौरान CIA-2 की टीम ने 2 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए CIA-2 इंचार्ज बेअंत जुनेजा ने बताया कि पुलिस पार्टी को सूचना थी कि आरोपी बलविंदर सिंह उर्फ डोलू निवासी बौंकड़ गुज्जरां शराब तस्करी का कारोबार करता था।बलविंदर पहले भी 4 से 5 बार शहर में शराब की तस्करी कर चुका था। आरोपी कार में चंडीगढ़ से शराब लेकर आ रहा था कि लुधियाना दाखिल होते ही टीम ने उसे दबोच लिया। आरोपी की गाड़ी को जब चैक किया तो गाड़ी से 17 पेटियां अवैध शराब पुलिस को बरामद हुईं। आरोपी की निशानदेही पर एक एक्टिवा भी पुलिस को मिली।आरोपी बलविंदर सिंह एक्टिवा पर भी शराब की डिलिवरी देता था। इसके साथ एक अन्य मामले में राकेश कुमार निवासी जनता नगर दुगरी को पुलिस ने चैकिंग के दौरान रोका। आरोपी पैदल आ रहा था, लेकिन पुलिस को जैसे ही देखा, भागने लगा तो उसे पकड़ लिया। आरोपी से पुलिस ने 1 किलो अफीम बरामद की। आरोपी की पहचान राकेश कुमार निवासी दुगरी के रूप में हुई।दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया जाएगा। अदालत से आरोपियों का रिमांड लिया जाएगा, ताकि अन्य खुलासे भी हो सकें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.