ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

वायु प्रदूषण में 3 फैक्ट्रियों पर 9 लाख जुर्माना

मुजफ्फरनगर में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने वायु प्रदूषण फैलाती मिली 3 अवैध फैक्ट्रियों पर करीब 9 लाख रुपये से अधिक जुर्माना लगाया है। शासन के निर्देश बोर्ड अधिकारी हिंडन नदी के कैचमेंट एरिया में स्थित जल प्रदूषण फैलाने वाली इकाइयों की जांच कर रहे हैं। इस दौरान वायु प्रदूषण फैलाती मिली इन इकाइयों पर जुर्माने की कार्यवाही अमल में लाई गई।

डीएम चन्द्रभूषण सिंह ने जिले में संचालित उद्योगों के निरीक्षण के आदेश जारी किये थे। आदेशों के क्रम में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड उद्योगों के विरूद्ध निरंतर कार्यवाही कर रहा है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने वायु प्रदूषण नियंत्रण व्यवस्थायें सुचारू रूप से संचालित न पाये जाने के कारण 3 पायरोलिसिस इकाईयों मै. माही ग्रीन अर्थ मेरठ रोड, मै. महालक्ष्मी एन्टरप्राईजेज मखियाली एवं मै. एआरजी रबर प्रोसेस जानसठ रोड के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए वायु प्रदूषण अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही की। कार्यवाही के तहत तीनों इकाइयों पर क्रमश: 3.50 लाख, 3.00 लाख एवं 2.87 लाख पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति के रूप में जुर्माना लगाया गया। जुर्माने की संस्तुति बोर्ड मुख्यालय लखनऊ की गयी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.