ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दक्षिणावर्ती शंख के लाभ जान दंग रह जाएंगे आप, वास्तु दोष के साथ नष्ट हो जाती हैं सभी गंभीर समस्याएं

हिन्दू धर्म में शंख का न सिर्फ अत्यधिक महत्व है अपितु इसे बहुत पूजनीय भी माना जाता है. देवी देवताओं की पूजा के दौरान शंख को बजाना अत्यंत शुभ माना गया है.धर्म, ज्योतिष वास्तु तीनों ही शास्त्रों में शंख को पुण्यफलदायी, अपार सफलता प्रदायक देवी लक्ष्मी स्वरूपा बताया गया है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार माता लक्ष्मी, मां दुर्गा भगवान विष्णु ने अपने हाथ में दक्षिणमुखी शंख धारण किया हुआ है. दक्षिणमुखी शंख अर्थात जिसका मुंह दक्षिण दिशा की ओर खुलता हो. इसी कारण से देवी लक्ष्मी, माँ दुर्गा भगवान विष्णु का वास भी दक्षिण दिशा में ही है. ऐसे में आये जानते हैं दक्षिणमुखी शंख के बारे में कुछ रोचक बातें.
दक्षिणावर्ती शंख के प्रकार
– भारत में दो प्रकार के दक्षिणावर्ती शंख पाए जाते हैं. पहला नर दक्षिणमुखी शंख दूसरा मादा दक्षिणमुखी शंख.

– जिस शंख की परत मोटी भारी होती है, उसे नर दक्षिणावर्त शंख कहते हैं. वहीं, जो शंख पतला स्पर्श में हल्का होता है, उसे मादा दक्षिणावर्त शंख कहा जाता है.

– दक्षिणावर्ती शंख को घर में रखना शुभ माना जाता है. इसकी नियमित पूजा करने से भगवान विष्णु माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है. माना जाता है कि दक्षिणावर्ती शंख की पूजा से घर हमेशा धन धान्य से भरा रहता है.

दक्षिणावर्ती शंख के लाभ
– हिंदू शास्त्रों के अनुसार, जिस घर में दक्षिण दिशा में शंख स्थापित होता है, उस घर में हमेशा देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है.

– घर में हमेशा धन-समृद्धि का वास होता है आर्थिक परेशानियां भी ख़त्म हो जाती हैं.

– वास्तु के अनुसार, दक्षिणमुखी शंख की पूजा पूरे विधि-विधान से करने से घर में मौजूद किसी भी प्रकार की नकारात्मकता नष्ट हो जाती है सकारात्मक ऊर्जा का प्रसाव होता है.

– वहीं, दक्षिणावर्ती शंख को लाल रंग के कपड़े में लपेट कर तिजोरी में रखने से तंगी दूर होती धन के नए स्रोत खुलते हैं.

– ऐसा करने से वास्तु दोष से भी मुक्ति मिल जाती है.

– दक्षिणावर्ती शंख को घर के मंदिर में दक्षिण दिशा में स्थापित करने से नजर दोष का भी खात्मा होता है बुरी शक्तियों का घर में प्रवेश नहीं हो पाता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.