ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

विकास कार्यों की अनदेखी का दावा कर 18 पार्षद नहीं हुए शामिल; MLA पर भड़काने के आरोप

हांसी: नप कार्यालय में अपनी बात रखते पार्षद।हरियाणा के हांसी नगर परिषद की शुक्रवार को हुई पहली हाऊस की मीटिंग में ही हंगामा हो गया। मीटिंग में केवल 8 पार्षद ही पहुंचे। करीब एक घंटे तक शेष पार्षदों का इंतज़ार किया गया। दोपहर को करीब 19 पार्षद एक साथ नगर परिषद में पहुंचे, लेकिन मीटिंग में शामिल नहीं हुए।नगर परिषद के उप-प्रधान और 18 पार्षदों ने पहली हाऊस मीटिंग का जमकर विरोध किया गया। विरोधी पार्षदों का कहना था मीटिंग में उनके वार्डों के विकास कार्य नही लिए गए। उम्मीद थी कि पहली हाऊस मीटिंग विकास कार्यों से संबंधित होगी, इसमें सभी वार्डों के विकास कार्य शामिल किए जाएंगे, लेकिन ऐसा नही हुआ। पहली मीटिंग में ज्यादातर वित्त से संबंधित प्रस्ताव हैं, इसमें किसी भी विकास कार्य को शामिल नही किया गया।नगर परिषद की बैठक में कुछेक पार्षदों ने ही भाग लिया।विधायक पर लगाए आरोप19 पार्षदों ने इसी को लेकर पहली मीटिंग का जमकर विरोध किया। वही चेयरमैन गुट के पार्षद नितेश शर्मा का कहना था कि इस मीटिंग का विरोध केवल विधायक के इशारे पर किया जा रहा है। इस मीटिंग से पहले कल करीब 20 पार्षद विधायक से मिलने पहुंचे थे और कई देर तक उनके आवास पर मीटिंग चली थी। उसके बाद से कयास लगाए जा रहे थे, कि आज की हाऊस मीटिंग में हंगामा हो सकता है और वैसा ही हुआ।उप- प्रधान व 18 पार्षदों ने मीटिंग में हिस्सा नही लिया। वही विरोधी गुट का कहना था कि हम नगर परिषद चेयरमैन का विरोध नही कर रहे। हम इस मीटिंग का विरोध कर रहे हैं, क्योंकि इस मीटिंग में हमारे वार्डों के विकास कार्यों के एजेंडे शामिल नही हैं।चेयरमैन का नहीं मीटिंग का विरोधनगर परिषद के चेयरमैन प्रवीण एलावादी व उनके साथ पार्षद विरोधी गुट के पास पहुंचे तो उनका कहना था कि हम आपका विरोध नही कर रहे। हम आज की मीटिंग में विकास कार्य का एजेंडा न होने के कारण मीटिंग का विरोध कर रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.