ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

एक्शन मोड में मोहाली पुलिस; किराएदारों और संदिग्धों से पूछताछ; डॉग स्क्वाड के साथ छानबीन

चंडीगढ़: पंजाब में नशे पर नकेल लगाने और असामाजिक तत्वों की धरपकड़ के लिए लगातार पुलिस द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। इसके तहत आज सुबह मोहाली जिले के डेराबस्सी में कार्डन एंड सर्च ऑपरेशन चलाया गया। रिहायशी सोसायटी और कॉलोनियों को चारों तरफ से घेर कर सर्च की गई। पुलिस के वरिष्ठ अफसर भी इस सर्च के दौरान मौजूद थे। इस मौके पर डॉग स्क्वाड भी मौजूद था।सर्च के दौरान पुलिस पार्टियों ने घरों में जाकर किराए पर रहने वाले लोगों की वेरिफिकेशन की। संदिग्धों से पूछताछ भी की। पुलिस ने संदिग्धों के घरों में रखे सामान की भी गहनता से जांच की। इसके अलावा डेराबस्सी में बनी बस्तियों में भी सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस सर्च के दौरान लोगों को भी जागरूक किया गया और किसी भी संदिग्ध की जानकारी सांझा करने को कहा गया।सोसायटी में चैकिंग के दौरान पंजाब पुलिस की टीम।पुलिस के मुताबिक, लगातार इस प्रकार के सरप्राइज सर्च ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। इनका मकसद अपराध पर नकेल कसना है। इससे पहले मोहाली, खरड़ और जीरकपुर की हाउसिंग सोसायटी में भी इस प्रकार की सर्च की जा चुकी है। पुलिस ने कई असामाजिक तत्वों को ऐसी सर्च के दौरान गिरफ्तार भी किया था। वहीं ड्रग की भी रिकवरी की गई थी।बता दें कि मोहाली में पंजाब पुलिस के इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर की बिल्डिंग में मई 2022 में RPG से अटैक हुआ था। इस घटना के बाद से जिले में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। मोहाली जिला हरियाणा और चंडीगढ़ से जुड़ा होने के चलते आतंकियों और गैंगस्टरों के लिए यहां से बच कर भागना आसान होता है। इसलिए जिले में सुरक्षा व्यवस्था चौकस की गई है। रात को भी सरप्राइज नाकों के दौरान चैकिंग की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.