ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दीना नगर, नवां शहर में एक्सप्लोसिव एक्ट के अतंर्गत कुल 8 मामले हैं दर्ज

अमृतसर: अमृतसर मेंटल अस्पताल।पंजाब के अमृतसर में मेंटल अस्पताल से आज आतंकी घटनाओं में संलिप्त आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी की पहचान गुरदासपुर के तिबड़ी कैंट के अंतर्गत आते गांव गोत-पोखर का रहने वाले आशीष मसीह के रूप में हुई है। यह वही आरोपी है जिसका नाम 9 महीने पहले दीना नगर से बरामद RDX व हैंड ग्रेनेड मामले में आया था।मिली जानकारी के अनुसार आशीष गुरदासपुर जेल में बंद था। बीती 28 अगस्त को मानसिक बीमारी का बताकर वह अमृतसर के मेंटल अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचा था। उसके साथ तीन जेल कर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई। लेकिन आज दोपहर तकरीबन 2.30 बजे के करीब मसीह पुलिस वालों को शौचालय का बहाना लगा कर भागने में कामयाब हो गया। अमृतसर के मजीठा रोड थाने ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन को शुरू कर दिया है।देशद्रोह के मुकदमें हैं दर्जगुरदासपुर पुलिस का कहना है कि आशीष एक शातिर अपराधी है। उस पर गुरदासपुर और नवां-शहर के थानों में कुल 8 मुकदमें दर्ज हैं। जिनमें एक्सप्लोसिव एक्ट के अंतर्गत भी मामले दर्ज किए गए हैं। दीना नगर में मिले RDX और हैंड ग्रेनेड मामले में इसका भी नाम सामने आया था। फिलहाल अमृतसर पुलिस इलाके व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए उसे ट्रेस करने की कोशिश में जुट गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.