ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

लग्जरी बस से टक्कर होने के बाद हुआ हादसा, सीएचसी में चल रहा इलाज

तमकुही राज: हादसे के बाद सड़क किनारे पलटी लग्जरी बस।तमकुहीराज में फोरलेन पर कार और लग्जरी बस में जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें बस सड़क से उतर गई। जबकि कार उछल कर दूसरे लेन में पहुंच गई। दोनों ही गाड़ियों में सवार बाल- बाल बच गए। बस व कार के टक्कर के बाद अनियंत्रित कार की चपेट में आकर बाइक सवार तीन लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। जिनका इलाज सीएचसी तमकुहीराज में चल रहा है।शुक्रवार को दिल्ली से बिहार जा रही लग्जरी बस फोरलेन पर बनवरिया कट के पास कार को बचाने के चक्कर में सड़क से उतर गई। चालक के सूझबूझ से बस में सवार यात्री बाल बाल सुरक्षित बच गए। वहीं बस की हल्की ठोकर से कार उछल कर सड़क के दूसरे लेन में पहुंच गई। जहां वह एक बाइक से टकरा गई। संयोग था कि कार में सवार लोगों को गंभीर चोंटे नहीं आई।हादसे के बाद घटनास्थल पर मौजूद राहगीर और बस यात्रीअनियंत्रित कार की टक्कर से बाइक सवार गंभीरहादसे के दौरान थानाक्षेत्र के गाजीपुर निवासी बाइक सवार सुदर्शन गुप्ता, गुड्डू गुप्ता लेन बदलने के लिए कट के पास खड़े थे, बस की ठोकर लगने से अनियंत्रित कार उनके उपर से होकर गुजर गई। जिससे दोनों बुरी तरह बुरी तरह घायल हो गए। वहीं इसी गांव के एक शत्रुध्न गुप्ता को भी हल्की चोटें आई।हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल करते हुए।तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमकुही पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उक्त तीनों की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.