ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

13 सितंबर को किसान सम्मेलन; समस्याओं के समाधान के लिए होगा संघर्ष

भिवानी: कृषि विज्ञान केंद्र में भगवान बलराम की जयंती मनाने जुटे किसान।हरियाणा के भिवानी में कृषि विज्ञान केंद्र में शनिवार को भारतीय किसान संघ की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता उपाध्यक्ष सज्जन सिंह धनाना ने की और संचालन जिला मंत्री जयप्रकाश बराला ने किया। बैठक में सर्वप्रथम किसानों ने अपना महापर्व मनाया तथा किसानों के देवता भगवान बलराम की जयंती मनाते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए।प्रांत मंत्री महिपाल बड़दू ने भगवान बलराम के जीवन पर बताया कि भगवान बलराम का मुख्य हथियार था हल, जो कि किसानों के लिए भी काफी महत्व रखता है। हल की वजह से किसानों की जीविका चलती है। इस वजह से किसान भगवान बलराम की जयंती काफी धूमधाम से मनाते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान बलराम अधर्म एवं अन्याय के धुर विरोधी थी। इसीलिए उनकी जयंती पर भारतीय किसान संघ ने किसानों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ संघर्ष का बिगुल फूंका है।किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर 13 सितंबर को भारतीय किसान संघ द्वारा कस्बा तोशाम की अनाज मंडी में किसान सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा तथा उसके बाद शक्ति प्रदर्शन करते हुए किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर प्रदेश सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।उन्होंने कहा कि आज देश का अन्नदाता अपनी ही समस्याओं को लेकर संघर्षरत्त है तथा उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं हो रहा। उन्होंने कहा कि किसान बर्बाद फसलों के मुआवजे व ट्यूव्बैल कनेक्शन की मांग को लेकर दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है, लेकिन उसकी कही कोई सुनवाई नही हो रही, जिसके बाद किसानों के पास सिर्फ संघर्ष का रास्ता ही बचा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.