ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पाकिस्तान के खिलाफ हाईवोल्टेज मुकाबले से पहले विराट कोहली ने की जमकर ट्रेनिंग

एशिया कप 2022 के ग्रुप स्टेज में अपने दो मैच जीतकर भारत सुपर 4 में प्रवेश कर चुका है। यहां टीम इंडिया की पहली भिड़ंत चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से 4 सितंबर को होगी। इस हाईवोल्टेज मुकाबले से पहले विराट कोहली स्पेल अंदाज में ट्रेनिंग करते हुए नजर आए। कोहली एशिया कप में एक महीने के ब्रेक के बाद वापसी कर रहे हैं। इंग्लैंड दौरे के बाद उन्होंने चयनकर्ताओं से आराम मांगा था। एशिया कप में वापसी के बाद कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले मुकाबले में रन चेज के दौरान 35 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली थी, वहीं हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ अर्धशतक जड़ा था।
पाकिस्तान के खिलाफ 4 सितंबर को होने वाले मुकाबले से पहले कोहली का एक फोटो सामने आया है जिसमें वह ‘हाई एल्टीट्यूड मास्क’ के साथ दौड़ लगाते हुए नजर आ रहे हैं। यह मास्क फेफड़ों की क्षमता का विस्तार और सुधार करने में मदद करता है। इससे स्टेमिना में भी सुधार आता है। यूएई की झुलसाती गर्मी के बीच यह ट्रेनिंग कोहली को मैदान पर अन्य खिलाड़ियों से अधिक तरोताजा रखने में मदद करेगी।
विराट कोहली ने यह ट्रेनिंग अपना नेट सेशल खत्म करने के बाद की। फोटो में देखने को मिल रहा है कि सपोर्ट स्टाफ की निगरानी में यह ट्रेनिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान वह अपनी टाइमिंग पर खुद ध्यान दे रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.