ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए  रेड क्रॉस सोसायटी का सहयोग करेगा अमृता हॉस्पिटल

फरीदाबाद: गांव मुजेड़ी में रेडक्रॉस सिलाई सेंटर में महिलाओं को संबोधित करते रेडक्रास के पदाधिकारी।गांव मुजेडी में शनिवार को जिला रेडक्रास सोसायटी और अमृता हॉस्पिटल के पदाधिकारियों द्वारा वहां चल रहे स्किल डेवलपमेंट सेंटर का निरीक्षण किया गया। सेंटर में करीब 15 महिलाएं अपने हुनर मजबूत बनाने के लिए प्रशिक्षण ले रही है। पदाधिकारियों ने बताया कि अमृता हॉस्पिटल द्वारा प्रशिक्षणार्थी महिलाओं को रोजगार देने के लिए और उनकी स्किल को मजबूत करने के लिए एक सार्थक पहल की है। अमृता हॉस्पिटल के पदाधिकारी रवि कालांतरे ने कहा कि यहां जो महिलाएं सिलाई व इंडस्ट्रियल मशीनों की ट्रेनिंग ले रही है उन्हें अमृता हॉस्पिटल द्वारा रोजगार को लेकर अवसर दिए जाएंगे। जिससे महिलाएं सशक्त हो सके और अपने परिवार का लालन पालन कर सकेंरेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव विजेंद्र सौरोत ने बताया कि जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा जिले भर में पांच सेंटर चलाए जा रहे हैं। इन सेंटरों में 100 से अधिक महिलाओं को सिलाई व इंडस्ट्रियल मशीन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 3 से 6 महीने तक के कोर्स के तौर पर दिया जाता है। रेड क्रॉस सोसाइटी की वाइस चेयरपर्सन सुषमा गुप्ता ने कहा कि महिलाओं को सशक्त करने के लिए अमृता हॉस्पिटल द्वारा एक सार्थक पहल की गई है। रेडक्राॅस सोसाइटी और अमृता हास्पिटल मिलकर इस प्रोजेक्ट को और आगे बढ़ाएंगे ताकि अधिक से अधिक महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा सके। इस मौके पर रेडक्रॉस के उपाध्यक्ष पुरषोत्तम सैनी, विनोद कुमार, मधु भाटिया, दयावती सुपरवाइजर, मुनेश देवी, अध्यापिका कविता, पूजा शर्मा, आदि मौजूद रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.