ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

 भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने जमकर की तैयारी 

एशिया कप 2022 में सुपर चार की सभी टीमें तय हो चुकी हैं। अब भारत का अगला मुकाबला रविवार को पाकिस्तान के साथ है। इस मैच से पहले भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया। इस टूर्नामेंट में दोनों टीमें दूसरी बार भिड़ रही हैं। इससे पहले हुए मुकाबले में भारत ने पांच विकेट के अंतर से जीत हासिल की थी। पिछले मुकाबले में भारत की जीत में अहम योगदान देने वाले रवींद्र जडेजा चोट के चलते टीम से बाहर हो चुके हैं।
उनकी जगह अक्षर पटेल को मौका दिया गया है। वहीं, पाकिस्तान की टीम ने हॉन्गकॉन्ग पर बड़ी जीत हासिल की है और यह टीम पूरी तरह लय में आ चुकी है। ऐसे में भारत के लिए दूसरा मुकाबला जीतना आसान नहीं होगा। पहले मैच में जीत हासिल करने के बाद भारतीय टीम का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर है और पाकिस्तान को दूसरी बार हराने के लिए टीम इंडिया तैयार है।
सुपर चार में पहुंचने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने बीच में मस्ती की थी और इसके बाद नेट्स में जमकर पसीना बहाया। सभी खिलाड़ियों ने अपनी कमजोरियों पर काम किया और लय हासिल की।
पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान रोहित शर्मा ने काफी देर तक चर्चा की। पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर हुई थी और जडेजा के बाहर जाने के बाद भारत को बेहतर रणनीति के साथ मैदान पर उतरना होगा।
इस मैच से पहले हार्दिक पांड्या ने भी जमकर पसीना बहाया। हार्दिक ने पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में टीम इंडिया को जीत दिलाई थी। उन्होंने पहले गेंद के साथ तीन विकेट निकाले थे। इसके बाद 17 गेंद में 33 रन बनाकर भारत को जीत दिलाई थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.