ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

यूपी के डिप्टी सीएम ने कहा कांग्रेस अध्यक्ष खुद भ्रष्टाचार में डूबे हैं, कांग्रेस अंत की ओर है

प्रयागराज: अपने आवास पर केशव प्रसाद मौर्य ने पत्रकारों से बातचीत की।प्रयागराज में यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने महंगाई के खिलाफ दिल्ली में आज होने वाले कांग्रेस की हल्ला बोल रैली से पर बड़ा पलटवार किया है। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष खुद भ्रष्टाचार में डूबे हैं, पूर्व अध्यक्ष पर भी भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं। कांग्रेस पार्टी अब अंत की ओर है।कांग्रेस पार्टी का कोई भविष्य नहीं हैकेशव प्रसाद मौर्य ने आगे कहा कि कांग्रेस ने देश को नुकसान पहुंचाने का काम किया है।कांग्रेस पार्टी धीरे-धीरे खत्म होने की ओर है। कांग्रेस की रैली करने से बीजेपी सरकारों पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। पार्टी में अस्थिरता का दौर चल रहा है। कांग्रेस में इन दिनों भगदड़ मची हुई है। भ्रष्टाचार ने इस देश को खोखला करने का काम किया है। कांग्रेस भ्रष्टाचार की जनक रही है।शिवपाल-ओमप्रकाश अगर इच्छा जताएंगे तो पार्टी शामिल कर सकती हैशिवपाल यादव और ओमप्रकाश राजभर के बीजेपी में शामिल होने पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि वैकेंसी या नो वैकेंसी का फिलहाल कोई सवाल नहीं है। पहले अगर वह इच्छा जताएंगे तो पार्टी उस पर विचार करेगी। पार्टी आलाकमान यह तय करेगा कि जो लोग बीजेपी में आना चाहते हैं उन्हें लिया जाए या नहीं।निजी मदरसों का सर्वे सुरक्षा के लिए जरूरीकेशव ने आगे कहा कि निजी मदरसों का सर्वे इसलिए किया जा रहा है, ताकि किसी गलत हरकत का पता चल सके। नीति बनाकर मदरसों का आधुनिकीकरण किया जा सके।मदरसे में पढ़ने वालों बच्चों को अच्छा डॉक्टर- इंजीनियर बनाया जा सके। मदरसों में कमियों को दूर किया जा सके।ओवैसी मुसलमानों को गुमराह कर रहे हैंअसदुद्दीन अवैसी के सवाल पर डिप्टी सीएम ने कि कि वह मुसलमानों की बेहतरी नहीं देख सकते। सरकार सब को आगे बढ़ाना चाहती है। इसीलिए पार्टी सबका साथ सबका विकास के एजेंडे पर काम कर रही है। इसी वजह से मदरसों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। ओवैसी को मुसलमानों की भलाई से कोई मतलब नहीं है। वह सिर्फ मुसलमानों को भड़काने का काम करते हैं। उनका वोट हासिल करने का काम करते हैं। उन्होंने न तो हैदराबाद के मुसलमानों के लिए कुछ किया है और ना ही देश में कुछ किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.