ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

संपूर्ण समाधान दिवस में महिला ने की थी शिकायत डीएम खाली कराने के दिए निर्देश

चित्रकूट। जहा डीएम के आदेश के बाद जेसीबी से अतिक्रमण हटाया जा रहा है।चित्रकूट में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ रविवार को बाबा का बुलडोजर गरजा है। जिसके चलते प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्यवाही की है। आपको बता दें कि कर्वी तहसील के चंद्र गहना गांव की रहने वाली शिवकली नाम की महिला ने शनिवार को तहसील दिवस में गांव में बंजर भूमि पर जानकी शरण व लवलेश द्वारा अवैध अतिक्रमण कर कच्चा घर बनाने की शिकायत की थी।जिसका जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने तुरंत संज्ञान लेते हुए अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए अपने अधिकारियों को निर्देश दिए थे।अभिषेक आनंद ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में कहीं भी अतिक्रमण है।तो उसे जांच कर तत्काल कार्रवाई करें और अतिक्रमण हटवा कर खाली कराएं। जिसके बाद रविवार को सुबह नायब तहसीलदार और लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर जांच करने के बाद अवैध अतिक्रमण को बुलडोजर चलाकर हटवा दिया है। वहीं इस मामले में तहसीलदार राकेश कुमार का कहना है, कि शासन की मंशा है कि अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए।जिसके चलते शनिवार को तहसील दिवस में एक महिला द्वारा अवैध अतिक्रमण की शिकायत की थी। जिस पर नायब तहसीलदार कर्वी, कोतवाली पुलिस और लेखपाल को मौके पर भेजकर जांच कराने के बाद बुलडोजर के माध्यम से अवैध अतिक्रमण हटाया गया ।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.