ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पाकिस्तान के खिलाफ विराट की नजर इस खास रिकॉर्ड पर

भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले सुपर 4 के दूसरे मैच में विराट कोहली की नजर एक खास रिकॉर्ड पर होगी। विराट 100 छक्कों के रिकॉर्ड से महज 3 कदम दूर हैं।एशिया कप से पहले विराट कोहली के फॉर्म को लेकर हो रही चर्चा पर दो मैचों के बाद कुछ हद तक विराम लगा है। पाकिस्तान के खिलाफ 100वें मैच में जहां विराट कोहली ने 34 गेंदों पर 35 रन की पारी खेली तो वहीं हांगकांग के खिलाफ उन्होंने अर्धशतक लगाया। हांगकांग के खिलाफ मैच में विराट ने सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर न केवल 98 रनों की साझेदारी की बल्कि 44 गेंदों पर नाबाद 59 रनों की पारी भी खेली और अपने फॉर्म में आने की दस्तक दी।एकबार फिर पाकिस्तान के खिलाफ सुपर 4 के इस मैच में टीम इंडिया को विराट कोहली से उम्मीदें हैं। विराट जिस तरह से हांगकांग के खिलाफ खेले थे उसको देखते हुए टीम को उनसे काफी उम्मीदें हैं। साथ ही इस मैच में विराट कोहली की नजर एक खास रिकॉर्ड पर होगी। दरअसल विराट टी20 इंटरनेशनल मैच में छक्कों के शतक से केवल तीन कदम दूर हैं। फिलहाल कोहली के नाम 101 टी20 मैचों में 97 छक्के हैं और 3 छक्का लगाते ही वह टी20 में रोहित शर्मा के बाद 100 छक्का लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज हो जाएंगे।कोहली यदि पाकिस्तान के खिलाफ सुपर 4 के इस मुकाबले में 3 छक्का लगाने में कामयाब हो जाते हैं तो टी20 फॉर्मेट में वह ऐसा करने वाले 10वें बल्लेबाज बन जाएंगे। वह डेविड वॉर्नर, क्रिस गेल और ओएन मॉर्गन जैसे खिलाड़ियों के क्लब में शामिल हो जाएंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.