ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पायलट कैंप के विधायक की चेतावनी

राजस्थान विधानसभा चुनाव नजदीक है। ऐसे में पायलट कैंप के विधायक इंद्राज गुर्जर ने बिना नाम लिए सचिन पायलट का साथ छोड़ने वाले विधायकों को गद्दार कहा। इसके साथ ही उन्होंने अगले विधानसभा चुनाव में देख लेने की चेतावनी भी दी। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार विधायक इंद्राज गुर्जर भगवान देवनारायण जयंती के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जो लोग समाज के नाम कि राजनीति करते हुए समाज के नाम पर वोट लेते हैं। वो जब समाज को देने की बारी आती है तो पीठ दिखा कर भागने में भी पीछे नहीं हटते।

इसके साथ ही इंद्राज गुर्जर ने राजेश पायलट को याद किया। उन्होंने कहा कि समाज भगवान देवनारायण के बाद सबसे ऊपर राजेश पायलट को पूजता है। सचिन पायलट ने हमें नाम पहचान और मान सम्मान दिया। जब भी पायलट को जरूरत पड़ी मैं और विधायक जीआर खटाना साथ खड़े थे। आगे भी खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि पद हमारे लिए कोई मायने नहीं रखता, आदमी मायने रखता है। जिसका जमीर मर गया वह कभी मुंह दिखाने लायक नहीं हो सकता।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.