हेरा फेरी 3 और वेलकम 3 पर आया अपडेट
बॉलीवुड फिल्म हेरा फेरी 3 और वेलकम 3 को लेकर प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला ने अपनी कमर कस ली है और उम्मदी है कि जल्दी ही इसका आधिकारिक ऐलान कर दिया जाएगा।
हेरा फेरी’ और ‘वेलकम’ सीरीज, हिंदी सिनेमा की ऐसी फिल्म सीरीज में शुमार हैं, जिन्हें दर्शकों ने काफी प्यार दिया है। फैन्स को इन फिल्मों के अगले पार्ट्स का बेसब्री से इंतजार है और ऐसे में अब इनसे जुड़े कुछ अपडेट्स सामने आए हैं हेरी फेरी में जहां अक्षय कुमार सुनील शेट्टी और परेश रावल ने दर्शकों का दिल जीता तो वहीं वेलकम में अनिल कपूर और नाना पाटेकर का गैंगस्टर स्टाइल भी लोगों को खूब भाया। हेरा फेरी 3 और वेलकम 3 को लेकर प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला ने अपनी कमर कस ली है और उम्मदी है कि जल्दी ही इसका आधिकारिक ऐलान कर दिया जाएगा।
दरअसल कुछ वक्त के बाद हेरा फेरी सीरीज को लेकर खबरें आती हैं कि इस पर काम शुरू होने वाला है, लेकिन होता कुछ नहीं है। हालांकि अब फिल्म के प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला ने इसे आगे ले जाने का फैसला किया है। 2023 में फिल्म की शुरुआत हो जाएगी, हालांकि इस पर आधिकारिक तौर पर कोई बयान सामने नहीं आया है और इस कोशिश में हैं कि परेश रावल, अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी को ही फिर से कास्ट कर तीसरा पार्ट बनाया जाए।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.