सिरसा में पिता ने रखने से किया इंकार; पुलिस ने अनाथ आश्रम भेजा, 5 की मां
सिरसा: हरियाणा के सिरसा शहर के डीसी पार्क के पास सुभाष बस्ती में हुए महिला रमनदीप कौर के मर्डर के बाद दो बच्चों के सिर से मां-बाप का साया उठ गया है। पिता तो पहले ही दूर था, अब मां की मौत के बाद उनको पिता ने भी साथ ले जाने से इंकार कर दिया। दोनों बच्चों को पुलिस ने अब भाई कन्हैया आश्रम में भेजा है। मृतका के कुल पांच बच्चे हैं। 3 पिता और 2 उसके साथ रह रहे थे।इस बीच रमनदीप कौर की हत्या के बाद से फरार कैथल निवासी महाबीर सिंह भी पुलिस के हाथ नहीं आया है। शहर थाना सिरसा व सीआईए की संयुक्त टीमें हत्यारोपी को तलाश रही है। मृतका के शव का रविवार को नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम हुआ। इसके बाद बच्चों की उपस्थिति में उसका दाह संस्कार किया गया।तीन बच्चे पहले ही पिता के पासपता चला है कि मृतका रमनदीप कौर के 5 बच्चे हैं जिसमें से तीन बच्चे पिता बलबीर सिंह के साथ रहते है। बलबीर सिंह का मृतका रमनदीप के साथ तलाक का मामला चल रहा था। तीन बच्चे बलबीर सिंह के साथ रह रहे हैं,जबकि 2 बच्चे मृतका के साथ रह रहे थे। अब पिता बलबीर ने दो बच्चों को साथ रखने से इंकार कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने दोनों बच्चों को भाई कन्हैया आश्रम भिजवा दिया है।शहर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए शहर थाना पुलिस व सीआईए सिरसा पुलिस टीमें संयुक्त रूप से दबिश दे रही है। मृतका रमनदीप कौर का पोस्टमार्टम करवा दिया है और अंतिम संस्कार करवाया गया है।लिव इन में रह रही थी रमनदीप कौरबता दें कि सिरसा शहर के डीसी पार्क के पास सुभाष बस्ती में बीते दिवस महिला रमनदीप कौर की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। मृतका पति से अलग किराए के मकान में रह रही थी। हत्यारोपी व्यक्ति उसी के साथ लिव इन में रहता था। मामूली झगड़े के बाद चुन्नी से गला घोंटकर महिला की हत्या की गई थी। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी और महाबीर सिंह पर हत्या का अभियोग दर्ज किया गया।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.