ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मेरठ में महिलाओं ने फूंका शराब का ठेका

मेरठ के फलावदा थानाक्षेत्र में गांव गडीना में महिलाओं ने बीती रात देसी शराब के सरकारी ठेके पर हंगामा करते हुए आग लगा दी। जानकारी के मुताबिक, गांव गडीना में चंदौडी को जाने वाले रास्ते पर सरकारी देसी शराब का ठेका है। ठेके पर गांव गडीना निवासी राजेंद्र सिंह सेल्समैन के पद पर कार्यरत है। राजेंद्र ने बताया कि गांव की महिलाओं ने उसके साथ मारपीट करते हुए ठेके से भगा दिया तथा ठेके में आग लगा दी। आग लगने से दो हजार रुपये की नकदी तथा लाखों रुपये कीमत की शराब जल गई। बताया कि देसी शराब का ठेका जितेंद्र शर्मा माछरा के नाम से चल रहा है।
महिलाओं का आरोप था कि गांव में शराब की बिक्री से युवा पीढ़ी तथा परिवार के लोग बिगड़ रहे हैं। गांव में किसी भी तरह की शराब बिकने नहीं दी जाएगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं व ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया, लेकिन तब तक आग से ठेके में भारी नुकसान हो चुका था।
महिलाओं का आरोप था कि परिजनों के शराब पीने से आए दिन मारपीट व झगड़े की घटनाएं बढ़ रही हैं। इससे पूर्व आक्रोशित महिलाओं ने सेल्समैन को गाली गलौज करते हुए ठेका बंद करने की चेतावनी दी थी। सेल्समैन राजेंद्र सिंह ने दो दर्जन से अधिक महिला व पुरुषों को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी है। एसएसआई नरेंद्र कुमार का कहना है कि घटना के संबंध में तहरीर दी गई है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.