सिर पर चोट मारकर किराएदार की हत्या, घर में मिली लाश, हत्यारों का सुराग नहीं, पुलिस जांच में जुटी
फरीदाबाद: ओल्ड फरीदाबाद थानाक्षेत्र के फ्रेंड्स कॉलोनी की है घटना, पुलिस ने अज्ञात हत्यारे के खिलाफ दर्ज किया केस।ओल्ड फरीदाबाद थानाक्षेत्र में रहने वाले एक किराएदार की सिर पर वार कर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान यूपी के अंबेडकर नगर निवासी हरेंद्र (28) के रूप में हुई है। वह यहां रंगाई पुताई का काम करता था। उसके तीन बच्चे भी हैं। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।जिला अंबेडकरनगर के गांव हसनपुर निवासी जियालाल ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है वह पंजाबी बाग में रहते हैं। उनका भतीजा हरेंद्र फरीदाबाद के फ्रेंड्स कॉलोनी में किराए पर रहते थे। गांव से पत्नी का फोन आया कि भतीजे हरेन्द्रर की किसी ने हत्या कर दी है। सूचना पाकर हरेन्द्रर के किराये के मकान फ्रेन्डस कालोनी ओल्ड फरीदाबाद पहुंचा। वहां देखा कि हरेन्द्रर मृत अवस्था में पड़ा है। किसी ने उसके सिर में गहरी चोट मारकर हत्या की है। जियालाल की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। बताया जाता है कि हरेंद्र के साथ कमरे में दो तीन लोग और रहते थे। पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.