ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

Monday Ka Rashifal: आज अधिक कार्यभार और खान-पान में लापरवाही बरतने से बिगड़ेगी सेहत, पढ़ें अपना राशिफल

आज का राशिफल, ५ सितंबर २०२२ Aaj Ka Rashifal, 5 September 2022| शिवपुराण में सातों दिनों के हिसाब से देवताओं के पूजन का महत्व बताया है। रविवार को सूर्य, सोमवार को चंद्र, मंगलवार को मंगल, बुधवार को बुध, गुरुवार को बृहस्पति, शुक्रवार को शुक्र और शनिवार को शनि का पूजन करना श्रेष्ठ रहता है।सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित होता है। सोमवार का व्रत करने से भगवान शंकर की विशेष कृपा प्राप्त होती है। सावन का महीना भगवान शिव को अतिप्रिय होता है, जिस वजह से इस माह के सोमवार का महत्व सबसे अधिक होता है। पढ़ें, अपना राशिफल और जानें आज कैसा रहेगा आपका भाग्य

मेष राशिफल (MESH RASHIFAL, 5 SEPTEMBER 2022)

आज आप सुस्त रहेंगे. शरीर में ताजगी का अभाव रहेगा. स्वभाव में उग्रता बढ़ने से आपका काम बिगड़ सकता है, इसलिए उग्रता पर अंकुश में रखना हितकर है. आफिस में उच्च अधिकारियों और महत्वपूर्ण लोगों के साथ आपको अधिक चर्चा और विवाद को टालना चाहिए. किसी धार्मिक काम से बाहर जाने की योजना बन सकती है.

वृष राशिफल (VRISHABHA RASHIFAL, 5 SEPTEMBER 2022)

अत्यधिक कार्यभार तथा खान-पान में असावधानी रखने के कारण स्वास्थ्य नरम-गरम बना रहेगा. पर्याप्त मात्रा में नींद और आहार न मिलने से मन बेचैन रहेगा. आज प्रवास न करना आपके हित में है. यात्रा में विघ्न आ सकता है. समय पर काम न पूरा ना होने से आपका मन उदास रह सकता है. आध्यात्मिक अध्ययन और ध्यान से आपको मानसिक राहत मिलेगी.

मिथुन राशिफल (MITHUN RASHIFAL, 5 SEPTEMBER 2022)

आप का दिन आनंद-प्रमोद तथा भोग-विलास में गुजरेगा. दोस्तों से मुलाकात हो सकती है. कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है. वाहन सुख मिलेगा. नए वस्त्र की खरीदी और उसे पहनने के अवसर प्राप्त होंगे. प्रणय के लिए आज का दिन अच्छा है. भोजन में मीठा खाने को मिल सकता है. तंदुरस्ती अच्छी रहेगी, सामाजिक सम्मान और ख्याति मिलेगी. उत्तम वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी.

कर्क राशिफल (KARK RASHIFAL, 5 SEPTEMBER 2022)

आप का दिन अच्छी तरह से गुजरने वाला है. घर में शांति तथा आनंद का वातावरण रहेगा. सुखमय प्रसंग बनेंगे. आप जो भी काम करेंगे, उसमें यश प्राप्त होगा. आरोग्य अच्छा रहेगा. घर में परिजनों के साथ हर्षोल्लास में समय गुजरेगा. नौकरीपेशा लोगों को नौकरी में लाभ होगा. अधीनस्थ सहकर्मियों से लाभ होगा. मित्रों से हुई भेंट से मन प्रसन्न रहेगा. शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी.

सिंह राशिफल (SINGH RASHIFAL, 5 SEPTEMBER 2022)

आज का दिन आनंद से गुजरने वाला है. आज आप अधिक कल्पनाशील बने रहेंगे. साहित्य-सृजन के तहत मौलिक रूप से काव्य रचना की प्रेरणा होगी. किसी प्रिय मित्र के साथ हुई भेंट शुभ फलदायी होगी. परिणाम स्वरूप दिनभर मन प्रसन्न रहेगा. संतान की प्रगति के समाचार मिलेंगे. विद्यार्थियों को अभ्यास के लिए बहुत अच्छा समय है. आज आप परोपकार के काम में लगे रहेंगे.

कन्या राशिफल (KANYA RASHIFAL, 5 SEPTEMBER 2022)

आपको थोड़ी कठिन परिस्थिति के लिए तैयार रहना पड़ेगा. आपका स्वास्थ्य थोड़ा खराब होगा और किसी बात का डर मन में लगा रहेगा. मां के साथ मतभेद हो सकता है. सम्बंधियों के साथ मतभेद हो सकते हैं. आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आपके व्यवहार से कोई आहत ना हो. वाहन या घर की खरीद-बिक्री के लिए यह समय उचित नहीं है.

तुला राशिफल (TULA RASHIFAL, 5 SEPTEMBER 2022)

नए काम शुरू करने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है. आप अधिक भाग्यशाली बनेंगे और आर्थिक लाभ होने की संभावना है. किसी सामाजिक समारोह में उपस्थित रहने के लिए बाहर जाना पड़ेगा. आप किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं. विदेश से अच्छे समाचार प्राप्त कर सकेंगे. सहोदरों के साथ सम्बंध अधिक अच्छे बनेंगे. आपको शारीरिक-मानसिक स्वस्थता की अनुभूति होगी.

वृश्चिक राशिफल (VRISCHIKA RASHIFAL, 5 SEPTEMBER 2022)

आज आपके कुटुंब में सुख-शांति का माहौल रहेगा. सम्बंधियों और मित्रों से मिलेंगे, स्वादिष्ट भोजन का आनंद ले सकेंगे. धार्मिक कार्यक्रम के पीछे खर्च हो सकता है. आप आभूषण और घरेलू वस्तुओं की खरीदारी कर सकेंगे. अपनी वाणी से आप लोगों को आकर्षित कर सकेंगे. आर्थिक लाभ होने की संभावना है. पारिवारिक विवाद को अच्छी तरह हल कर सकेंगे. विद्यार्थी निश्चित रूप से सफलता प्राप्त कर सकेंगे.

धनु राशिफल (DHANU RASHIFAL, 5 SEPTEMBER 2022)

आज आप निर्धारित कामों में सफलता तथा आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे. आप परिवार सहित शुभ अवसर में उपस्थित हो सकेंगे. किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने की संभावना है. अपने स्वजनों से मिलकर खुशी अनुभव करेंगे. सार्वजनिक जीवन में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा.

मकर राशिफल (MAKAR RASHIFAL, 5 SEPTEMBER 2022)

आपका दिन धार्मिक कामों में व्यस्त होगा. किसी धार्मिक काम में आपके पैसे खर्च होंगे. परिजनों और सम्बंधियों के साथ बातचीत में ध्यान रखना पड़ेगा अन्यथा आपकी वाणी से उनका मन दुखी हो सकता है. आपको परिश्रम के अनुपात में परिणाम न मिलने से निराशा होगी. स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ेगा. आपके वैवाहिक जीवन में मतभेद खड़े हो सकते हैं.

कुंभ राशिफल (KUMBH RASHIFAL, 5 SEPTEMBER 2022)

आज आप नए काम हाथ में लेंगे. भाग्य आपके साथ रहेगा. नौकरी-धंधे में आय के नए स्रोत खड़े होंगे. आपको अपने मित्रों से लाभ हो सकेगा. समाज में आप मान-सम्मान और प्रतिष्ठा प्राप्त कर सकेंगे. परिजनों से आप संतोष और खुशी प्राप्त कर सकेंगे. यात्रा या वैवाहिक प्रसंग में जाने की संभावना है. आपको शारीरिक और मानसिक खुशी मिलेगी.

मीन राशिफल (MEEN RASHIFAL, 5 SEPTEMBER 2022)

आज का दिन आपके लिए अच्छा फलदायक रहेगा. आप कामकाज में सफलता प्राप्त करेंगे. उच्च अधिकारियों की तरफ से मिलने वाला प्रोत्साहन आपके उत्साह में वृद्धि करेगा. व्यापार और आय में वृद्धि होगी. उधार दी राशि प्राप्त कर सकेंगे. पिता और बुजुर्गों से लाभ होगा. आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. पदोन्नति प्राप्त कर सकेंगे. सरकार की तरफ से लाभ होगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.