ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

शिव मंदिर की छत पर शराब पार्टी

उदयपुर में मंदिर की छत पर शराब पार्टी करने का मामला सामने आया है।इस पार्टी में उदयपुर के सबसे बड़े जगदीश मंदिर की धर्मोत्सव समिति के अध्यक्ष दिनेश मकवाना भी शामिल थे। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जलबुर्ज इलाके के महादेव मंदिर में रविवार शाम को प्रसादी का आयोजन था। आरोप है कि आयोजन के बाद धर्मोत्सव समिति अध्यक्ष दिनेश मकवाना सहित 12 लोग मंदिर छत पर बैठकर शराब पार्टी कर रहे थे। शराब पार्टी की भनक कुछ युवकों को लग गई। जिसके बाद वे मंदिर की छत पर पहुंचे। गुस्साए युवकों ने मकवाना और उनके साथ बैठे दो अन्य लोगों को पीटना शुरू कर दिया। मारपीट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
वहीं मंदिर की छत पर पहुंचे युवकों ने शराब पार्टी की वीडियो भी बनाना शुरू कर दिया। धर्मोत्सव समिति के अध्यक्ष दिनेश मकवाना ने सफाई दी कि मुझ पर झूठा आरोप लगाया जा रहा है। मंदिर में पार्टी जैसी कोई बात ही नहीं थी। वहीं मारपीट की सूचना पर घंटाघर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.