वर्दी में लोगों पर जमाता था रौब, नौकरी लगवाने के नाम पर कई लोगों से की ठगी
बिजनौर: बिजनौर में पुलिस ने फर्जी दरोगा को गिरफ्तार किया है।बिजनौर शहर कोतवाली पुलिस ने आज एक फर्जी दरोगा को पुलिस वर्दी में गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया दरोगा वर्दी में ग्रामीणों पर रौब जमाता था। फर्जी दरोगा ने एक व्यक्ति से नौकरी दिलवाने के नाम पर एक लाख रुपए भी ऐंठ लिए है। पुलिस आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई कर रही है।मामला बिजनौर थाना कोतवाली शहर क्षेत्र का है, जहां नया गांव के रहने वाले राजेंद्र ने अपने बेटे सोनू की पुलिस विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर हल्दौर गांव शेरपुर कल्याण निवासी सेंटी कुमार पुत्र सोमपाल को एक लाख रुपए दिए थे। सेंटी सोमवार सुबह राजेंद्र के घर फर्जी ज्वाइनिंग लेटर लेकर पहुंचा और चार लाख रुपए और मांगे।बिजनौर में फर्जी दरोगा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।शक होने पर ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचनाइस दौरान ग्रामीणों को उस पर शक हुआ तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर कोतवाली नगर पुलिस पहुंची और फर्जी दारोगा को पकड़ कर थाने ले गई। एसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह का कहना है कि एक फर्जी दरोगा को शहर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया की सेंटी नाम का आरोपी लोगों को पुलिस विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी करता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, उसे जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.