ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

छेड़छाड़ के आरोप में केआरके गिरफ्तार

केआरके को एक पुराने छेड़खानी मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें केआरके को शनिवार को एक पुराने छेड़खानी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। कमाल आर खान को तीन साल पुराने केस में को लेकर वर्सोवा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।मुबई वर्सोवा पुलिस ने केआरके को जनवरी 2019 में शिकायतकर्ता से सेक्सुअल फेवर मांगने के आरोप के मामले में अरेस्ट किया है। केआरके पर ये आरोप था कि उन्होंने जनवरी 2019 के पहले हफ्ते में शिकायतकर्ता का हाथ पकड़ कर उनसे सेक्सुअल फेवर की मांग की थी।रिपोर्ट के मुताबिक 27 साल की शिकायतकर्ता साल 2017 में मुंबई आई थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह एक एक्ट्रेस, सिंगर और फिटनेस मॉडल हैं। उन्होंने कहा कि वह केआरके से 2017 में एक हाउस पार्टी के दौरान मिली। इस पार्टी में केआरके ने खुद को एक प्रोड्यूसर के रूप में पेश किया और इसके बाद दोनों के एक दूसरे के साथ फोन नंबरों को एक्सजेंस किया। एक्ट्रेस के मुताबिक, उसी साल केआरके ने कहा कि वह इमरान हाशमी स्टारर कैप्टन नवाब नामक एक फिल्म में उसे लीड रोल देंगे और फोन पर अश्लील कमेंट भेजा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.