ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मोहम्मद रिजवान को महामुकाबले के बाद जाना पड़ा हॉस्पिटल

पाकिस्तान टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को रविवार को एशिया कप 2022 में भारत के खिलाफ मैच के दौरान चोटिल होने के बाद मैगनेटिक रेसोनैंस इमेजिंग यानी एमआरआई स्कैन के लिए अस्पताल ले जाया गया। इस मैच में पाकिस्तान की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। भारतीय बल्लेबाजी के दौरान मोहम्मद रिजवान अपने दाहिने पैर पर अजीब तरह से हवा में उछलने के बाद लैंड हुए थे।रिजवान विकेटकीपिंग करते हुए खुद को घायल कर बैठे थे। हालांकि, अच्छी बात ये थी कि थोड़े बहुत ट्रीटमेंट के बाद वे अपने पैरों पर खड़े हुए और विकेटकीपिंग जारी रखी। इसके अलावा वे बल्लेबाजी करने उतरे और टीम के लिए अहम योगदान दिया। स्टार खिलाड़ी ने बल्लेबाजी करने के लिए 100% फिट नहीं होने के बावजूद टीम इंडिया के खिलाफ मैच जिताने वाली पारी खेली। पाकिस्तान मीडिया की मानें तो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अनुसार, रिजवान अब अपनी चोट की सीमा निर्धारित करने के लिए एहतियाती एमआरआई स्कैन से गुजरेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.