ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

प्रधानमंत्री यंग अचीवर्स छात्रवृत्ति अवार्ड योजना के लिए होगी परीक्षा

रामपुर: केन्द्रीय विधालय सीआरपीएफ रामपुर के छात्र छात्राएंभारत सरकार सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय और निदेशालय पिछड़ा वर्ग कल्याण उत्तर प्रदेश द्वारा प्रधानमंत्री यंग अचीवर्स छात्रवृत्ति अवार्ड योजना चलाई जा रही है। इसके तहत ओबीसी एवं अन्य छात्रों को टॉप क्लास शिक्षा प्रदान किए जाने की योजना है। इसके लिए प्रधानमंत्री यशस्वी प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जायेगा।मैरिट के आधार पर होगा चयनप्रधानमंत्री यशस्वी प्रवेश परीक्षा में चयन मैरिट के आधार पर होगा। सिलेक्टेड छात्रों को कक्षा 9 और 10 में पढ़ाई के लिए रूपए 75 हजार तथा कक्षा 11 और 12 में स्टडी के लिए सवा लाख रुपए हर साल छात्रवृत्ति दी जायेगी। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी मो0 जीशान मलिक ने बताया कि योजना में आवेदन के लिए वेबसाइट http://yet.nta.ac.in निर्धारित है। आवेदन 11 सितम्बर 2022 तक किया जा सकता है। आवेदन पत्र में सुधार 12 से 14 सितम्बर तक, प्रवेश पत्र 20 सितम्बर तक और 25 सितम्बर को एग्जाम होगा।जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी मो0 जीशान मलिकओबीसी, ईबीसी, डीएनटी के छात्र होंगे पात्रआवेदन के लिए Other Backward Class यानी OBC, Economically Backward Class यानी EBC और De-Notified, Nomadic & Semi-Nomadic Tribes यानी DNT वर्ग के छात्र पात्र होंगे। माता -पिता/अभिभावक की वार्षिक आय 2 लाख 50 हजार से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवेदन करने के लिए छात्र के पास एक्टिव मोबाइल नम्बर, आधार नम्बर (यूआईडी), आधार लिंक बैंक खाता, आय प्रमाण पत्र (दो लाख पचास हजार से अधिक का न हो) और जाति प्रमाण पत्र होना चाहिए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.