ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मानसून ने दिया गच्चा, यूपी-बिहार राजस्थान में सामान्य कम हुई बारिश

नई दिल्ली। देश में इस बार मानसून बारिश ने कुछ राज्यों के साथ न्याय नहीं किया हालांकि यह यकीन करना थोड़ा मुश्किल हो रहा है। आमतौर पर राजस्थान जिसे सूखा राज्य माना जाता है लेकिन इस बार वहां अब तक यूपी से 60 फीसदी अधिक बारिश हुई है। राजस्थान जैसे राज्य में यह बारिश का सामान्य पैटर्न नहीं है। 1 जून से 3 सितंबर के बीच यूपी में राजस्थान की तुलना में 60फीसदी अधिक बारिश होनी चाहिए थी लेकिन उसका उल्टा ही हुआ है। राजस्थान में अब तक मानसून सामान्य से 42 फीसदी अधिक रहा है। रेगिस्तानी राज्य में सामान्य से 384.1 मिमी की तुलना में 545.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है। राजस्थान के 33 जिलों में से दो-तिहाई यानी 22 जिलों में अधिक बारिश हुई है। वहीं उत्तर प्रदेश की बात की जाए तो वह सूखे की चपेट में है जहां अब 44 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। ऐसे में देखकर यह कहा जा सकता है कि सबकुछ उलटा-पुलटा हो गया है।राजस्थान में मानसून के दौरान अब तक 545.6 मिमी बारिश हुई है वहीं उत्तर प्रदेश में 614 मिमी के सामान्य के मुकाबले सिर्फ 343.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है। उत्तर प्रदेश के 87 प्रतिशत जिलों 75 में से 65 में कम बारिश दर्ज की गई है। 18 जिले ऐसे हैं जहां बहुत ही कम बारिश हुई है।मौसम विभाग आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र का कहना है कि इस साल के मानसून में दो अजीबोगरीब रुझानों ने सामान्य वर्षा पैटर्न को उलट दिया। आमतौर पर बंगाल की खाड़ी से आने वाला मानसून एक पैटर्न पर समान मार्ग पर चलता है। ओडिशा से आगे बढ़ते हुए राजस्थान को पार करने से पहले छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश से आगे बढ़ता है। निम्न दबाव के चलते मध्य भारत और आसपास के क्षेत्रों में मानसूनी बारिश अच्छी होती है। आमतौर पर कुछ उत्तर की ओर बढ़ते हैं, जिससे गंगा क्षेत्र में बारिश होती है। लेकिन पिछले दो महीनों में ऐसा नहीं देखने को मिला है।यूपी और बिहार में जिसकी वजह से कम बारिश हुई। गंगा के मैदानी इलाकों में कम वर्षा के पीछे दूसरा कारण मॉनसून ट्रफ की स्थिति भी है। इस वजह से उत्तर भारत में कम बारिश देखने को मिली है। यूपी के अलावा, बिहार में मानसून की कमी 37फीसदी, पश्चिम बंगाल में 29फीसदी और झारखंड में 26फीसदी की कमी दर्ज की गई है। बिहार जहां सामान्य रूप से राजस्थान की तुलना में दोगुनी औसत वर्षा होती लेकिन वहां भी इस बार कम बारिश हुई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.