ब्रेकिंग
कारगिल विजय दिवस: CM धामी ने की शहीद के परिजनों के लिए 4 बड़ी घोषणा UP में नहीं रुक रहा कांवड़ियों का बवाल, अब मेरठ में कार में की तोड़फोड़; कई लोग घायल कांवड़ मार्गों पर मस्जिदों से हटने लगे त्रिपाल, 24 घंटे में ही बैकफुट पर आया हरिद्वार प्रशासन हरभजन सिंह ने की सुनीता केजरीवाल से मुलाकात, सीएम की गिरफ्तारी के बाद पहली मीटिंग ‘गाजा में मासूमों की मौत, नेतन्याहू US में बजवा रहे तालियां’, प्रियंका गांधी का फूटा गुस्सा ‘मां सीता के कपड़े…’, ऐसा क्या बोल गए इंद्रदेव महाराज कि मांगनी पड़ी माफी? संगठन से सत्ता तक OBC को तरजीह… लोकसभा की हार का हिसाब बराबर करने में जुटी BJP राज्यपाल के बारे में टिप्पणी कर सकती हैं ममता… कलकत्ता हाईकोर्ट का निर्देश- मानहानि केस से बचें काजल हत्याकांड: लेडी डॉन जेबा और उसका देवर दोषी करार, जज का फैसला सुन फूट-फूट कर रोने लगी यूपी में कुछ बड़ा होने वाला है… सीएम योगी को लेकर संजय सिंह का बड़ा दावा

दो दिन पहले पर्चे बांटकर दी थी आत्महत्या की चेतावनी, नहीं हुई सुनवाई तो कलेक्ट्रेट में पिया जहर

शहडोल: शहडोल जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां दो दिन पहले एक वृद्ध ने आत्महत्या के पर्चे बांटे और आज कलक्ट्रेट कार्यालय परिषर में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इसके बाद कलेक्ट्रर कार्यालय में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों की सजगता से वृद्ध को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां वह जिंदगी और मौत के बीच लड़ाई लड़ रहा है। यह पूरा मामला चंद टुकड़े की जमीनी विवाद का है। वृद्ध ने कुछ लोगों पर जमीन पर जबरन कब्जा करने का आरोप लगाया है। साथ ही प्रशासन पर निरंकुशता का भी आरोप लगाया है।

शहडोल कलेक्ट्रेट कार्यालय में उस उस वक्त हड़कंप मच गया, जब घरौला मोहल्ला निवासी लग्भग 75 वर्षीय धर्मदास बारिया आज कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंच परिषर के सामने जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया।  इस दौरान वहां मौजूद पुलिसकर्मियों की मदद से जल्द ही वृद्ध को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार जारी है।

दरअसल वृद्ध धर्मदास 2 दिन पहले रविवार को शहडोल की गालियों में पर्चे बांटे थे, जिसमें जमीनी विवाद का जिक्र करते हुए आत्मदाह की चेतवानी भी दी थी।  वृद्ध ने कुछ लोगों पर जमीनी पर जबरन कब्जा करने का आरोप लगाया है।

साथ ही प्रशासन पर निरंकुशता का भी आरोप लगाया है। और आज अभी से कुछ देर पहले जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया है। उसके परिजनों ने भी ज़मीन को लेकर कुछ लोगों पर संगीन आरोप लगाए है। साथ ही प्रशासन की लापरवाही का भी आरोप लगा रहे है।

वही इस पूरे मामले में एसडीएम सोहागपुर नरेंद्र सिह धुर्वे व डीएसपी सोनाली गुप्ता का कहना है कि इनका कुछ जमीनी मामला है। जो कि न्यायालय में चल रहा है। इसके बावजूद इन्होंने इन तरह का आत्मघाती कदम उठाया है। मामले की जांच कराई जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.