ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ऐसे छुड़ाएं नेलपॉलिश

अब घर में व्हाइट टूथपेस्ट तो जरूर होगा। बस उसे लीजिए और थोड़ा सा बेकिंग सोडा़ मिलाकर नाखूनों को ब्रश की सहायता से साफ करिए। नेलपेंट बड़े ही आसानी से छुट जाएगा। अगर बेकिंग सोडा नहीं है तो केवल टूथपेस्ट की मदद से भी नेलपॉलिश साफ हो जाएगी।
अगर आपके पास टाइम है तो आप गरम पानी से भी नेलपॉलिश छुड़ा सकती हैं। लेकिन इसके लिए आपको करीब 20-25 मिनट गर्म पानी में नाखुनों को डुबोना पड़ेगा। फिर पानी में ही हाथ रखकर नेलपेंट छुड़ानी होगी। गरम पानी में नेलपॉलिश की परत छुड़ाने की कोशिश करें।
नेलपॉलिश छुड़ाने के लिए नींबू को भी इस्तेमाल कर सकती हैं। बस नींबू को छिलका सहित नाखूनों पर रगड़ें। इससे नेलपॉलिश निकल जाएगी। गर्म पानी में नींबू के रस को मिलाकर भी छुड़ाने से नेलपेंट छूट जाती है।
हाईड्रोजन पैराक्साइड को गर्म पानी में मिलाकर इसमे नाखूनों को कुछ देर भिगोकर रखें। फिर नेल फाइलर की मदद से नेलपॉलिश को छुड़ाए।
सिरके की मदद से भी नेलपेंट छुट जाती है। बस सिरके को नींबू के रस में मिलाकर उसमे हाथ डुबोएं। आप इसे गर्म पानी के साथ मिलाकर ज्यादा बना लें। फिर हाथ डुबोकर नेलपॉलिश छु़ड़ाए। नेलपॉलिश छुड़ाने के लिए कभी भी एसीटोन या थिनर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इससे स्किन पर बुरा असर पड़ता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.