ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

यमुनानगर में डीसी से मिले व्यापारी; शैलजा पार्क में हो प्रबंध, यमुना में एंट्री बैन करें

यमुनानगर: मांगों को लेकर व्यापारियों ने डीसी से मुलाकात की।हरियाणा के यमुनानगर के उद्योग व्यापार मंडल हरियाणा के शिष्टमण्डल ने सोमवार को डीसी राहुल हुड्‌डा से मिला। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र मित्तल और कार्यकारी अध्यक्ष संजय मित्तल के नेतृत्व में व्यापारियों ने नए डीसी का स्वागत किया और मांगपत्र सौंपा। 9 सितंबर को गणेश विसर्जन कार्यक्रम को लेकर बेहतर व्यवस्था बनाने की मांग की गई। डीसी को बताया गया कि इस दिन हादसों का भय बना रहा है।महेन्द्र मित्तल ने कहा की 9 सितंबर को श्री गणेश जी के विश्राम विसर्जन का शुभ दिन है। अधिक भीड़ होने के कारण प्रतिवर्ष कुछ हादसे हो जाते हैं। डीसी से मांग की गई की श्री गणेश के विश्राम विसर्जन के शुभ दिन पर उचित व्यवस्था बनाई जाये। यमुना के पास श्मशान घाट के सामने शैलजा पार्क है। जहां पर बडी संख्या मे भक्त जन रह सकते हैं। पार्क मे बडी मूर्तियों का विश्राम विसर्जन कराने की व्यवस्था हो। भक्त जन के बाहर जाने का मार्ग कैनाल रैस्ट हाऊस रोड से हो। चिट्टा मन्दिर घाट व हमीदा घाट पर भी विश्राम विर्सजन की व्यवस्था हो।डीसी का अभिनंदन करते व्यापारी व अन्य।सभी घाटों पर तैराकों की और किश्ती की सुचारु व्यवस्था हो। किसी भी भक्त को यमुना नदी मे प्रवेश करना निषेध रहे। उद्योग व्यापार मंडल के जिला प्रभारी संदीप गांधी, विपिन गुप्ता, ट्रांसपोर्ट उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष तारा चन्द सैनी भी मौजूद रहे। सफाई कर्मचारियों व टिप्पर वाहन चालकों को सरकारी नौकरी पर नियमित करने बारे मुख्यमंत्री हरियाणा के नाम पर मांग पत्र दिया गया। बताया गया कि कर्मचारियों का 3 महीने का मानदेय और 9 महीने का EPF भी बकाया है। वह भी कर्मचारियों को दिलवाया जाये।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.