ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पंजाब CM के साथ 2 दिन अपने गृह जिले हिसार में टटोलेंगे नब्ज; 2024 पर अभी से फोकस

रेवाड़ी: अरविंद केजरीवाल।दिल्ली के बाद पंजाब फतेह कर चुकी आम आदमी पार्टी (AAP) के सुप्रीमो एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने देशभर में पार्टी के विस्तार की रूपरेखा तैयार कर अब हरियाणा में भी अपना फोकस कर दिया है। 7 और 8 सितंबर को अरविंद केजरीवाल एवं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दो दिवसीय दौरे पर हिसार में रहेंगे।बता दें कि हिसार अरविंद केजरीवाल का गृह जिला है। 1968 में हिसार शहर में जन्में अरविंद केजरीवाल की राजनीतिक पारी दिल्ली से शुरू हुई और पंजाब जीतने के बाद अब पार्टी ने गुजरात व हिमाचल चुनाव से पहले पूरा जोर लगाया हुआ है। इस बीच हिसार जिले की आदमपुर सीट से विधायक पद से कुलदीप बिश्नोई के इस्तीफा देने के बाद अब यहां उपचुनाव होना है।ऐसे में अरविंद केजरीवाल के पास आदमपुर उपचुनाव के जरिए वर्ष 2024 में होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी के लिए ग्राउंड तैयार करने का पूरा मौका है। अरविंद केजरीवाल भी बेखूबी जानते है कि उपचुनाव का असर आने वाले आने वाले विधानसभा चुनाव पर साफ दिखाई देगा। इसी लिए वह आदमपुर में दमदार प्रत्याशी उतारने की तैयारी में है। साथ ही यूथ पर आप का पूरा फोकस रहेगा। पंजाब में पार्टी की जीत का सबसे बड़ा फैक्टर भी यूथ ही रहा।7 सितंबर को हिसार में अरविंद केजरीवाल व भगवंत मान यूथ को ही संबोधित करने वाले है। अगले दिन उनकी आदमपुर हल्के में रैली होगी। इसके अलावा भी दोनों नेताओं के कई अन्य जगह छोटे-छोटे कार्यक्रम है। उपचुनाव की घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन चुनावी घोषणा से पहले ही पार्टी के नेताओं ने आदमपुर में सक्रियता बढ़ा दी है। आप के प्रदेश प्रभारी से लेकर प्रदेश स्तरीय नेता हिसार का लगातार दौरा कर रहे है। गुजराज और हिमाचल चुनाव से निपटने के बाद आप हरियाणा में और भी ज्यादा ताकत से अपना दायरा बढ़ाने की कोशिश करेगी।पंजाब के साथ लगते 8 जिलेपंजाब में आम आदमी पार्टी की प्रचंड जीत का असर हरियाणा में कितना होगा। इसका अंदाजा तो चुनाव में ही लगेगा, लेकिन पंजाब जीत के बाद आप के नेताओं की हरियाणा में तेजी से बढ़ी सक्रियता से साफ है कि आप अब हरियाणा में अपना कुनबा मजबूत करने में लगी है। हालांकि कुछ माह पहले हुए निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी कुछ ज्यादा असर नहीं दिखा पाई, लेकिन कई निकाय चुनाव में कुछ जगह पार्टी के प्रत्याशियों ने अच्छा प्रदर्शन किया, जिसकी बदौलत आम आदमी पार्टी को निकट भविष्य में सुनहरे पल की आस है।पिछले कुछ माह में कई बड़े नेता भी आप से जुड़ चुके है। इनमें कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष रहे अशोक तंवर, पूर्व मंत्री निर्मल सिंह जैसे नाम शामिल है। हरियाणा के आठ जिले अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, यमुनानगर, करनाल, सिरसा और फतेहाबाद पंजाब की सीमा से लगते हुए है। आप को भी उम्मीद है कि इन जिलों में पंजाब के कामकाज के जरिए वह अपना संगठन मजबूत कर सकती है।गुजरात, हिमाचल चुनाव के बाद बढ़ेगी सक्रियतादिल्ली और पंजाब दोनों ही हरियाणा के साथ लगते राज्य है। फिलहाल दोनों ही राज्यों में आम आदमी पार्टी की सरकार है। दिल्ली में पिछले 7 साल से आप की सरकार होने के बावजूद हरियाणा में आप कोई बड़ा कमाल नहीं कर पाई, लेकिन पंजाब में जीत के बाद आम आदमी पार्टी को हरियाणा से अब कही ज्यादा उम्मीद जगी है।हरियाणा के विधानसभा चुनाव में अभी 2 साल का वक्त है। फिलहाल पार्टी की सीनियर लीडरशिप गुजराज और हिमाचल में पूरा जोर लगाए हुए है। आम आदमी पार्टी से जुड़े नेताओं का कहना है कि इन दोनों ही राज्यों से निपटने के बाद हरियाणा में संगठन को मजबूत करने की दिशा में लीडरशिप फिल्ड में उतरेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.