ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मुंह से निकल रहा था खून; मां ने जताई हत्या की आशंका; 2 माह बाद शादी थी

पानीपत: हरियाणा के पानीपत शहर के गांव दीवाना में ईंख के खेत में मुर्गी फार्म में काम करने वाले युवक का शव पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने शव देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस वारदातस्थल पर पहुंची और शव को पानीपत सिविल अस्पताल भिजवाया। वहीं सूचना मिलने पर मृतक के परिजन भी रविवार देर रात करीब 10 बजे अस्पताल पहुंचे। मृतक के मुंह से खून निकलता देख कर हत्या की आशंका जताई।डेढ माह पहले आया था पानीपतUP के हरदोई जिला के गांव कठमा निवासी रेहान पुत्र आत्मज ने बताया कि उसका भाई अरमान (26) डेढ महीने पहले पानीपत आया था। गांव दीवाना में साहिल मुर्गी फार्म पर काम करता था। रविवार को उन्होंने अरमान के फोन पर कॉल किया, लेकिन उसने फोन रिसीव नहीं किया। इसके बाद उन्होंने मुर्गी फार्म के मालिक साहिल के पास फोन किया, जिसने कहा कि अरमान शनिवार को ही गांव के लिए निकल गया था।5 मिनट बाद ही साहिल ने दोबारा उसके पास फोन किया और पानीपत आने के लिए कहा। कारण पूछे जाने पर बताया कि अरमान की तबियत खराब है, आ जाओ। इसके बाद उन्होंने पानीपत में ही रहने वाले अपने गांव के अब्दुल के पास फोन किया। अब्दुल ने उन्हें बताया कि अरमान का शव ईख के खेत में पड़ा मिला है। यह सुनते ही वह तुरंत हरदोई से पानीपत के लिए निकल पड़े।पानीपत सिविल अस्पताल में बैठे परिजन।शव देखा तो मुंह से निकल रहा था खूनरेहान ने बताया कि वह पानीपत पहुंचते ही सबसे पहले सामान्य अस्पताल के शव गृह पहुंचा, जहां पर उन्होंने अस्पताल के स्टाफ से शव दिखाने की मांग की। सैंकडों बार कहने के बाद उन्हें शव दिखाया गया। उन्होंने देखा कि अरमान के मुंह से खून निकल रहा था, जिसको देखते ही उन्हें आशंका हुई कि भाई की हत्या की गई है।शनिवार को जाना था घरमां मुन्नी ने बताया कि शुक्रवार को उसकी बेटे अरमान से बात हुई थी। उसने कहा कि तबियत खराब है, गांव आना चाहता है। उसने मालिक से रुपए मांगे, लेकिन मालिक ने रुपए देने से इंकार कर दिया तो उन्होंने अरमान के खाते में 1500 रुपए डलवाए। शनिवार को उन्होंने सुबह से लेकर शाम तक लगातार कॉल की, लेकिन बेटे ने फोन नहीं उठाया। रात तक उसकी मौत की खबर आ गई।रिश्ता हो चुका था पक्का, नवंबर में थी शादीरेहान ने बताया कि अरमान का रिश्ता पक्का हो चुका था। 15 और 16 नवंबर को उसकी शादी होनी थी, जिस की तैयारी में परिवार जुटा था, लेकिन अचानक मौत की खबर सुनने से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। पिता की 1 साल पहले मौत हो चुकी है। अरमान 5 भाई और 4 बहनों में चौथे नंबर पर था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.