कर्ज से पाना चाहते हैं छुटकारा तो करें इन मंत्रों का जाप
शास्त्रों और पुराणों में कई मंत्र दिए गए हैं। यह मंत्र नकारामत्मकता को दूर करने में बहुत सहायक होते हैं। इन मंत्रों से आप अपने कर्ज से मुक्ति पा सकते हैं। चलिए जानते हैं इन मंत्रों के बारे में।जीवन में मनुष्य बहुत मेहनत करता है। लेकिन इतनी मेहनत के बाद भी कर्जों के बोझ तले दबे रहते हैं। आर्थिक समस्या से परेशान व्यक्ति दूसरों से उधार लेकर काम चलाता है और ऐसे में उसका बैंक-बैलेंस हमेशा बिगड़ा रहता है। ज्योतिष शास्त्र में इसके कई उपायों के बारे में भी विस्तार से बताया गया है, जिन्हें करने से कई तरह की आर्थिक समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है। इन उपायों से कर्ज मुक्ति और धन लाभ की प्राप्ति होती है।
ॐ ह्रीं महालक्ष्मी च विद्महे विष्णुपत्नीं च धीमहि तन्नो लक्ष्मीः प्रचोदयात् ह्रीं ॐकर्ज मुक्ति के लिए माता लक्ष्मी का गायत्री मंत्र लाभकारी होता है। इस मंत्र का 108 बार जाप करने से मां लक्ष्मी की अनुकंपा रहती है, वो जीवन में कभी परेशान नहीं रहते।
ॐ नमः शिवाय श्री प्रसादयति स्वाहाभगवान शिव का यह मंत्र प्रभावशाली माना गया है। इस मंत्र का विधिवत 108 बार जाप करने से कर्ज से मुक्ति मिलती है। ‘
ऊं श्रीं नमः श्रीकृष्णाय परिपूर्णतमाय स्वाहा’धन प्राप्ति के लिए इस मंत्र को बहुत ही उत्तम माना गया है। जो लोग नियमित रूप से उपरोक्त मंत्र का जाप करते हैं, वे कभी तंगी का सामना नहीं करते हैं।
ॐ आं ह्रीं क्रौं श्रीं श्रियै नमः ममालक्ष्मीं नाशय ममृणोत्तीर्णं कुरु कुरु संपदं वर्धय स्वाहाइस मंत्र से जाप करने से धन का लाभ होता है साथ ही कर्ज से मुक्ति दिलाने में भी सहायक होता है। इस मंत्र का 108 बार जाप करें।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.