ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अकाली दल का जहाजगढ़ में प्रदर्शन, तलबीर गिल बोले- सरकार सर्वदलीय बैठक बुलाए

अमृतसर: रेत के बढ़ रहे दामों के खिलाफ अकाली दल का प्रदर्शन।पंजाब के अमृतसर में सोमवार अकाली दल के नेताओं ने रेत के बढ़ रहे दामों के खिलाफ प्रदर्शन किया। अकाली नेताओं ने कहा कि पंजाब के अंदर रेत के दाम 7500 रुपए तक पहुंच चुके हैं, लेकिन भगवंत मान सरकार जिद करके बैठ गई है। जिससे नुकसान आम जनता का हो रहा है। अकाली दल ने सभी पार्टियों की बैठक बुला इसका हल निकालने की बात कही है।सोमवार दोपहर को अकाली दल के नेता जहाजगढ़ पहुंच गए। जहां उन्होंने रेत की ट्रॉलियां बेचने के लिए खड़े विक्रेताओं से भी बातचीत की। अकाली नेता तलबीर गिल ने बताया कि पंजाब में रेता 7500 रुपए तक पहुंच चुका है। जिसका नुकसान आम जनता को चुकाना पड़ रहा है। आम आदमी पार्टी की सरकार बार-बार अवैध रेत खनन रोकने और रेत से भरे टिप्पर व ट्रॉलियों पर कार्रवाई की बात कर रही है, लेकिन रेता फिर भी मार्केट में मिल रहा है। उनके दाम आम आदमी की जेब से बाहर हो चुके हैं। अकाली दल ने आरोप लगाया कि आप सरकार ने चुनावों से पहले रेत से 20000 करोड़ रुपए निकालने की बात कही थी, लेकिन अब वे पैसा कहा हैं। अगर सरकार ये पैसा निकाल रही है तो वे जा कहां रहा है।अकाली नेताओं ने मान सरकार से इस मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक बुलाने की बात कही है। उनका कहना है कि अकाली दल और कांग्रेस में सीनियर व अनुभवी नेता बैठे हैं। अगर मान सरकार बैठक बुलाती है तो रेत को लेकर पैदा हुई समस्या का अच्छा हल निकल सकता है।टिप्पर की किश्तें निकालना हुआ मुश्किलइस दौरान रेत का व्यापार करने वालों ने भी आप सरकार को जल्द नई नीति लाने की बात कही है। उनका कहना है कि उनके द्वारा जो टिप्पर और सामान खरीदा गया वे सभी किश्तों पर है। अब हालात ऐसे बन चुके हैं कि किश्तें चुकाना मुश्किल हो रहा है। इसके अलावा लेबर का वेतन भी चुकाया नहीं जा रहा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.