गेंदबाज के TROLL होने पर बोले सांसद बिट्टू- पंजाबी देश के लिए सीने पर खाते हैं गोलियां
लुधियाना: सांसद रवनीत सिंह बिट्टू जानकारी देते।एशिया कप में बीते कल हुए मैच में भारत को पाकिस्तान से हार का सामना करना पड़ा। इस हार का ठिकरा युवा गेंदबाज अर्शदीप सिंह पर फोड़ा जा रहा है और उन्हें ट्विटर पर खालिस्तानी समर्थक कह कर TROLL किया जा है। इस पर लुधियाना के सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि एक सिक्ख पंजाबी देश के लिए सीने पर गोली खा सकता है देश के साथ गद्दारी नहीं कर सकता। अर्शदीप को गद्दार कहना गलत है।उन्होंने कहा कि अर्शदीप सिंह युवा है उसे समय लगेगा आत्मविश्वास बनाने में। अर्शदीप सिंह ने आखरी ओवर में बढ़िया गेंदबाजी की। वहीं सभी गेंदबाजों में सबसे कम रन उसने दिए। अगर उससे कैच छुट भी गया तो इसमें कुछ ऐसे नहीं कि उसने जानबूझ कर कैच छोड़ा हो, ये खेल है इसमें कुछ भी हो सकता है।खेल को खेल भावना से देखना और खेलना चाहिए। भरोसा करके टीम ने अर्शदीप को आखरी ओवर भी दिया। आखरी ओवर में उसका बेहतरीन प्रदर्शन भी रहा। जो लोग अर्शदीप को खालिस्तानी समर्थक कह रहे हैं उनको ये बात समझनी चाहिए कि पंजाबी अपने देश के लिए सब कुछ कुर्बान करते आए हैं। युवा गेंदबाज का हौसला बढ़ाने की जरूरत है न की उसे डिमोटिवेट करनी की।सुपर-4 में भारत की यह पहली हार थी। हालांकि मैच में एक समय भारत की जीत तय दिख रही थी, लेकिन पाकिस्तान ने दमदार बल्लेबाजी और भारतीय प्लेयर्स की मिस-फील्डिंग और बॉर्ल्स की गलत गेंदबाजी ने मैच का रूख ही बदल गया। भारत हार गया।मैच के अंतिम दौर में युवा खिलाड़ी अर्शदीप सिंह ने 18वें ओवर में आसिफ अली का कैच छोड़ दिया। इसके बाद से ही अर्शदीप ट्विटर पर ट्रोल होने लगे हैं। यूजर्स ने उन्हें खालिस्तानी कहा। गद्दार बताकर खेल से बाहर करने के लिए कह दिया। यह देख सबसे पहले पूर्व गेंदबाज और सांसद हरभजन सिंह और कई अन्य नामवर पंजाबी भी अर्शदीप के बचाव में आए।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.