किसान नेता पवन ठाकुर ने पीएम को लिखा पत्र, कहा- किसानों को गुमराह करके कराया आंदोलन
एटा: भारतीय किसान यूनियन (किसान) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन ठाकुर ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर किसान नेता राकेश टिकैत के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि राकेश टिकैत जैसे नेताओं ने किसान आंदोलन के नाम पर किसानों को गुमराह करके जगह-जगह आंदोलन कराए। जिसका नुकसान किसानों को बिल वापसी के रूप में उठाना पड़ा। जिसमें किसानों पर जगह-जगह मुकदमे भी लगे।उन्होंने कहा कि आंदोलन के नाम पर राकेश टिकैत ने देश विरोधी ताकतों के साथ मिलकर देश में अराजकता फैलाने के उद्देश्य से बेहिसाब धन अर्जित किए। जिसके चलते 26 जनवरी 2021 को देश को शर्मसार करने वाली घटना को राकेश टिकैत के गुर्गों ने अंजाम दिया।भारतीय किसान यूनियन (किसान) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन ठाकुर ने राकेश टिकैत पर कार्रवाई की मांग को लेकर पीएम को लिखा पत्र।देश विरोधी ताकतों से ली गयी फंडिंगप्रधानमंत्री को पत्र लिखकर राकेश टिकैत के विरुद्ध सीबीआई जांच की मांग की है। राकेश टिकैत व उनके परिवार की पिछले 40 वर्षों मे हुई संपत्ति की बढ़ोत्तरी की सीबीआई जांच हो। राकेश टिकैत किसान बिल के विरोध मे दिल्ली बॉर्डर पर 2020-21 में हुए आंदोलन में देश विरोधी ताकतों से ली गयी फंडिंग की सीबीआई जांच की मांग पत्र में की।भारतीय किसान यूनियन (किसान) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन ठाकुर।कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनीराकेश टिकैत व उनके निजी सहयोगियों ने नोएडा और अन्य महानगरों में सरकारी अधिग्रहण के नाम पर बिल्डरों के साथ मिलकर किसानों के साथ की गयी धोखाधड़ी की उच्च स्तरीय जांच करवाकर इनके विरुद्ध भू माफिया के तहत कार्रवाई हो। पत्र में कहा गया कि यदि इन मांगों पर तत्काल कार्रवाई नहीं की गई तो दिल्ली में जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.