ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भूकंप के तेज झटकों से कांपा चीन

चीन के सिचुआन प्रांत के लुडिंग काउंटी में आज भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। स्थानीय समयानुसार दोपहर 12:25 बजे आए भूकंप की तीव्रता 6.8 मापी गई। भूकंप का केंद्र  29.59 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 102.08 डिग्री पूर्वी देशांतर में 16 किमी की गहराई पर थी। तिब्बत से सटे सिचुआन प्रांत को भूकंप से अधिक खतरा रहता है। तिब्बती पठार को भी भारी भूकंपों के लिए प्रवण माना जाता है क्योंकि यह उस जगह पर बैठता है जहां टेक्टोनिक यूरेशियन और भारतीय प्लेटें मिलती हैं, जो अक्सर भारी बल से टकराती हैं।

भूकंप का केंद्र वह स्थान होता है जिसके ठीक नीचे प्लेटों में हलचल से धरती हिलने लगती है। इस स्थान पर या इसके आसपास के क्षेत्रों में भूकंप का असर ज्यादा होता है। अगर रिक्टर स्केल पर 7 या इससे अधिक की तीव्रता वाला भूकंप है तो आसपास के 40 किमी के दायरे में झटका तेज होता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.