ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ड्रीमफोक्स की मार्केट में धमाकेदार एंट्री 

ड्रीमफोक्स के आईपीओ पर दांव लगाने वाले निवेशकों के लिए अच्छी खबर है। कंपनी ने बाजार में लिस्ट होते ही निवेशकों को तगड़ा रिटर्न दिया है। ड्रीमफोक्स सर्विसेज लिमिटेड के शेयर आज 54.96 प्रतिशत के प्रीमियम पर लिस्ट हुए। प्राइस बैंड की तुलना में कंपनी के शेयर 179 रुपये की बढ़त के साथ 505 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे।
लिस्टिंग के कुछ ही देर बाद कंपनी के शेयरों में गिरावट देखने को मिली। सुबह 10:15 बजे 2.48 प्रतिशत की गिरावट के साथ ड्रीमफोक्स सर्विसेज के शेयर 492.50 रुपये के लेवल पर आ गए। हालांकि, इस गिरावट के बावजूद कंपनी के शेयर आईपीओ प्राइस से 166.50 रुपये या 51.07 प्रतिशत की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे थे।
ड्रीमफोक्स के शेयर प्री-ओपनिंग सेशन में भी शानदार प्रदर्शन कर रहे थे। लिस्टिंग से पहले प्री-ओपनिंग सेशन में कंपनी के शेयर 47 प्रतिशत के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे थे। बता दें, शेयर अलॉटमेंट के बाद से ही ड्रीमफोक्स के शेयर 100 रुपये से अधिक के प्रीमियम पर ग्रे मार्केट में ट्रेड कर रहे थे।
ड्रीमफोक्स सर्विसेज के आईपीओ में क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) कोटा 70.53 गुना सब्सक्राइब हुआ था। वहीं, रिटेल इनवेस्टर्स कैटेगरी में 43.66 गुना बोलियां मिली थी। जबकि नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) कोटा में 37.66 गुना बिड्स मिली थी। ड्रीमफोक्स सर्विसेज ने अपने पब्लिक इश्यू से पहले एंकर इनवेस्टर्स से 253 करोड़ रुपये जुटाए थे। कंपनी का आईपीओ 24 अगस्त 2022 को सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन हुआ था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.