ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रायपुर में रात 10 बजे के बाद DJ बैन

शहर की प्रशासनिक व्यवस्था संभालने रायपुर कलेक्टर और एसएसपी ने बैठक की है। इस बैठक में जिला प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी शामिल हुए। यह तय किया गया कि आने वाले दिनों में शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने क्या क्या कदम उठाए जाएंगे। कुछ खास गाइडलाइंस जारी की गई हैं, जिसका पालन रायपुर शहर में लोगों को करना होगा।
रायपुर कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे ने तय किया है कि अब रात 10 बजे के बाद शहर में डीजे या वाद्य यंत्र नहीं बजेंगे। इन्हें रात 10 बजे के बाद बैन कर दिया गया है। अगर किसी ने इन नियम का तोड़ा, इसकी शिकायत मिलने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। पुलिस FIR दर्ज कर, डीजे भी जब्त कर सकती है।जिला प्रशासन ने यह भी तय किया है कि मूर्ति विसर्जन के दौरान सड़क पर मालवाहक वाहनों जैसे मिनी ट्रक वगैरह में साउंड सिस्टम बांधकर बजाने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने अफसरों से तमाम आयोजन समितियों को इसकी जानकारी देने के लिए कहा है। हालांकि इस फैसले को लेकर विवाद के हालात भी हैं, क्योंकि इस तरह की गाड़ियों में साउंड सिस्टम बांधकर विर्सजन के लिए जाने का ट्रेंड है।
गणेश विसर्जन को लेकर भी से बैठक में चर्चा हुई। दैनिक भास्कर को रायपुर पुलिस के एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि कई बार देखा गया है कि चार-पांच दिनों तक गणेश विसर्जन चलता है जिसकी वजह से यातायात बाधित होता है जल्द ही बैठक करके आयोजन समितियों से कहा जाएगा कि 3 दिन के भीतर गणेश विसर्जन संपन्न करा लें । ताकि लोगों को असुविधा ना हो। 11 सितंबर को झांकी निकाली जा सकती है, नगर निगम ने 12 सितंबर तक विसर्जन कुंड में विसर्जन की व्यवस्था दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.