ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अजमेर के मॉल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

अजमेर के बजरंगगढ़ तिराहे पर स्थित श्रीनाथ मॉल में सोमवार देर रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सीओ छवि शर्मा ने बताया कि रात करीब 11:45 बजे आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही क्रिश्चियन गंज, कोतवाली और सिविल लाइंस थाना पुलिस के दल तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस कर्मियों ने कांच तोड़कर मॉल से धुआं निकाला। कांच तोड़ने के प्रयास में एक दमकल कर्मी जख्मी हो गया। वहीं मॉल के भीतर वायरिंग भी आग की चपेट में आ गई। दूसरी ओर देर रात तक फायर ब्रिगेड की 3 दमकलों की मदद से आग बुझाया गया।  आग ने रेडिमेड कपड़ों समेत अन्य दुकानों को अपने चपेट में ले लिया। जिससे दुकानों में रखा सामान जल गया। आगजनी से कितना नुकसान हुआ, इस बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.