ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

युजवेंद्र चहल की जगह खेलना चाहिए अगला मैच

पूर्व ओपनर गौतम गंभीर ने उस खिलाड़ी का नाम बताया है, जो युजवेंद्र चहल की जगह श्रीलंका के खिलाफ होने वाले आज के मैच का हिस्सा हो। उन्होंने ये भी कहा है कि रवि बिश्नोई को ज्यादा मौके मिलने चाहिए।  भारतीय टीम रविवार को एशिया कप 2022 के सुपर 4 चरण का अपना पहला मैच पाकिस्तान से हार गई। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में रोमांचक मैच अंतिम ओवर तक चला, जहां बाबर आजम की अगुवाई वाली टीम ने 5 विकेट से जीत दर्ज की। ऐसे में आज श्रीलंका के खिलाफ होने वाले भारत के लिए सुपर 4 का दूसरा मैच अहम होगा। इससे पहले पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने एक बदलाव की मांग की है।  श्रीलंका के खिलाफ करो या मरो के मैच से पहले भारत के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर ने टीम मैनेजमेंट को सुझाव दिया है कि युजवेंद्र चहल की जगह प्लेइंग इलेवन में आवेश खान को लाना चाहिए। भारत के पूर्व क्रिकेटर ने ये भी  सुझाव दिया कि टीम को भविष्य को ध्यान में युवा रखते हुए लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को ज्यादा मौके देने चाहिए। बिश्नोई इस टूर्नामेंट में अभी तक सिर्फ एक ही मैच खेले हैं। पाकिस्तान के खिलाफ मैच के बाद गौतम गंभीर ने कहा था, “आवेश (खान) को (युजवेंद्र) चहल की जगह आना चाहिए। निश्चित रूप से रवि बिश्नोई के साथ जारी रखें, उन्होंने इस मैच में सब कुछ किया है। चहल ने इस प्रतियोगिता में अच्छी गेंदबाजी नहीं की है, इसलिए शायद यह बिश्नोई को मौका देने का समय है।” बिश्नोई ने पाकिस्तान के खिलाफ 4 ओवर में 26 रन दिए थे और बाबर आजम को आउट किया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.