ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

हाईकोर्ट से कल जमानत मिल चुकी; 3 महीने बाद आएंगे बाहर

चंडीगढ़: पूर्व कांग्रेसी मंत्री साधु सिंह धर्मसोत की आज जेल से रिहाई होगी। इस वक्त वह करप्शन केस में नाभा जेल में बंद हैं। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने कल धर्मसोत को जमानत दे दी थी। धर्मसोत करीब 3 महीने से जेल में हैं। विजिलेंस ब्यूरो ने उन्हें उनके अमलोह स्थित घर से गिरफ्तार किया था। उन पर कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार में मंत्री रहते करोड़ों के जंगलात घोटाले का आरोप है।साधु सिंह धर्मसोत करप्शन केस में नाभा जेल में बंद हैं।एडवोकेट देओल ने बताया- किन दलीलों पर मिली जमानत?धर्मसोत के एडवोकेट एपीएस देओल ने बताया कि 2 दिन जमानत पर बहस हुई थी। उन्होंने कहा कि कोर्ट में इसे राजनीतिक बदलाखोरी बताया गया। हाईकोर्ट को बताया गया कि धर्मसोत को पहले ही आरोपी बना दिया गया जबकि अरेस्ट बाद में किया गया। जिस कांट्रैक्टर और उसकी डायरी को सबूत बनाया गया, वह कांट्रैक्टर तो खुद आरोपी है। कांट्रैक्टर को अरेस्ट करने के बाद डायरी क्रिएट की गई। उन्होंने कहा कि जिन परमिट होल्डर से कमीशन की बात हुई है, उनमें से कोई गवाही देने नहीं आया।विजिलेंस ब्यूरो ने धर्मसोत पर यह आरोप लगाए थे।जंगलात घोटाले में आरोपी पूर्व मंत्रीपूर्व मंत्री धर्मसोत पर जंगलात घोटाले का आरोप है। धर्मसोत पर आरोप है कि उन्होंने एक पेड़ कटाई के बदले 500 रुपए रिश्वत ली। इससे उनके करीब सवा करोड़ रिश्वत लेने का पता चला। जिसके बाद विजिलेंस ने तड़के उन्हें अमलोह स्थित घर से अरेस्ट कर लिया। जिसके बाद से वह जेल में बंद हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.